{"_id":"612a82168ebc3e7a1b2543f7","slug":"shri-krishna-janmashtami-celebrated-in-schools-shamli-news-mrt553799061","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व
विज्ञापन
शामली सेंटआरसी स्कूल में श्री कृष्ण जन्मष्टमी पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालयों में मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
शामली। शहर के विद्यालयों में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
शनिवार को बीएसएम स्कूल में चेयरमैन सूर्यवीर सिंह , मैनेजर छाया सिंह ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । उन्होंने बाल गोपाल को झूला झूलाया। अध्यापिका पूनम नामदेव ने श्रीकृष्ण के जीवन पर प्रकाश डाला। अंकुर जैन ने श्रीकृष्ण लीलाओं को बताते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित गीत प्रस्तुत किए और मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। कक्षा नर्सरी से कक्षा 4 तक के बच्चों को ऑनलाइन प्रसारण से घर पर ही कार्यक्रम दिखाया गया। इस दौरान आनलाइन फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंशुमन सैनी ने प्रथम, आराध्या वर्मा द्वितीय और यश चौधरी तृतीय स्थान पर रहे।
सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल शामली में कक्षा नौ से 12 तक श्रीकृृष्ण को झूले में झूलते सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राधिका संगल प्रथम, ईशा निर्वाल व साक्षी संगल द्वितीय और तनिशा बंसल व कृतिका अहलावत तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्या मीनू संगल ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालिका रिचा आर्य रहीं। इस अवसर पर आदित्य कुमार, आरपीएस मलिक, हरिओम वत्स, अनिता वत्स, कुलदीप निर्वाल, सुरक्षा सैन आदि मौजूद रहे।

शामली बीएसएम स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टामी पर राधा कृष्ण की वेष भूषा पहन कर सांस्कृतिक कार्य- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन