{"_id":"63309e35c237e60fdd6e3f8a","slug":"shreeji-s-rath-yatra-with-bandwagon-and-attractive-floats-shamli-news-mrt6068627110","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: बैंड-बाजे व आकर्षक झांकियों के साथ निकली श्रीजी की रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: बैंड-बाजे व आकर्षक झांकियों के साथ निकली श्रीजी की रथयात्रा
Mon, 26 Sep 2022 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:00 AM IST
सार
गढ़ीपुख्ता स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र से रविवार को श्रीजी की भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा का कस्बे में जगह-जगह स्वागत किया गया। कस्बे के लोगों ने जगह-जगह हलवा, मीठा जल, फल बांटे और फूलों से रथयात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
रथयात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रथयात्रा महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि जल निगम के अधिशासी अधिकारी आरके जैन, आलोक जैन, चंचल जैन, अरुण जैन ने किया। चित्र अनावरण अनिल जैन, पंकज जैन, निर्मल जैन, कमल जैन ने किया। दीप प्रज्ज्वलन कामता प्रसाद सेवा राम जैन ने किया। ध्वजारोहण अरुण जैन व मयंक जैन ने किया। जैन समाज ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
रथयात्रा जैन मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार, जैनपुरी, चौधरान, शिवपुरी ,सुभाषपुरी आदि मोहल्ले से होकर पूर्ण मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। भव्य रथयात्रा में आधा दर्जन बैंडबाजा, ढोल पार्टी, नासिक ढोल पार्टी, डीजे आदि शामिल रहा। भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु खूब झूमे। रयात्रा में कामठ का उपसर्ग, महावीर भगवान का संदेश, पार्श्वनाथ तपस्या आदि सुंदर व आकर्षक झांकियां शामिल रहीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Shamli: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में बुखार के मरीजों की रही भीड़
विज्ञापन
भगवान के रथ पर सौधर्म इंद्र भगवान को लेकर राजीव जैन व आकाश जैन बैठे। सारथी चंचल जैन विधा वाले रहे। धनकुबेर अरुण जैन, शुभम जैन रहे। सानत इंद्र व ईशान इंद्र दीपक जैन, ऋषभ जैन, सुदेश जैन ,विपुल जैन रहे। रथयात्रा मुख्य संयोजक राजीव जैन, मयंक जैन रहे। रथयात्रा संचालन नीरज जैन, पार्श्वनाथ धरनेंद्र, पद्मावती प्रभावना संध ने किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि प्रवीण जैन, शिशिर जैन, विनय जैन, मयंक जैन, मनोज भैंसवाल, मोहित जैन, उमेश जैन, अनुज जैन, वैभव जैन, प्रदीप जैन, नवीन जैन, महेंद्र जैन दिल्ली, सुरेश जैन आदि रहे।