फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Fever victims crowded in Jan Arogya Mela

Shamli: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में बुखार के मरीजों की रही भीड़

Mon, 26 Sep 2022 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 26 Sep 2022 12:06 AM IST
सार

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में इस महीने में मरीजों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई। इनमें करीब 40 फीसदी मरीज बुखार पीड़ित रहे हैं। इनके अतिरिक्त त्वचा, श्वांस संबंधी मरीज भी ज्यादा रहे। जिले में 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक हजार 219 मरीजों की जांचकर दवा दी गई।
 

विज्ञापन
Shamli: Fever victims crowded in Jan Arogya Mela
बुखार के मरीज। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली, ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को उपचार की सुविधा देने के लिए रविवार को जिले के सभी 25 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ। इनमें 25 चिकित्सक व 98 पैरा मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी रही। पिछले महीने के मुकाबले सितंबर में मरीजों की संख्या बढ़कर दोगुनी हो गई है। पिछले महीनों में मरीजों की संख्या 600 के आसपास रही थी। इस बार आरोग्य मेले में एक हजार 219 मरीजों की जांचकर उपचार दिया गया।

विज्ञापन


मेलों में 443 पुरुष मरीज, 527 महिला और 219 बच्चे शामिल रहे। इनमें सबसे ज्यादा मरीज बुखार पीड़ित रहे। आरोग्य मेले में लगभग 40 फीसदी मरीज बुखार के पहुंचे। इनके अतिरिक्त त्वचा संबंधी खाज खुजली व श्वांस संबंधी मरीज ज्यादा रहे। पिछले महीने के मुकाबले इस महीने में मरीज बढ़े हैं। इसकी वजह ये है कि इस महीने से मौसम में बदलाव होना शुरू हो जाता है। दिन में मौसम गर्म रहता है और रात में ठंडक हो जाती है। इसके अतिरिक्त कई दिन से चल रही बारिश की वजह से वायरल बुखार, नजला, जुकाम, खांसी व त्वचा आदि के मरीज बढ़े हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli: पत्नी ने पति पर प्रेमी संग मिलकर किया हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने कहा कि लोगों को इस मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए एहतियात बरतने की जरूरत है। बारिश में ज्यादा देर तक भीगने से बचें। मच्छर से बचाव का इंतजाम करें और अपने घरों और आसपास सफाई का ध्यान रखें और कहीं पर जलभराव हो तो उसमें जला हुआ मोबिल ऑयल डाल दें या मिट्टी से भराव कर दें ताकि जलभराव न हो। जलभराव होने से मच्छर पनपने का खतरा ज्यादा रहता है। जन आरोग्य मेले में 181 गोल्डन कार्ड बनाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed