{"_id":"683a02eb4eedbd88eb07953a","slug":"show-cause-notice-issued-to-executive-officer-shamli-news-c-26-1-sal1002-143002-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अधिशासी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अधिशासी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन
शामली। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति, जिला वृक्षारोपण समिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने एजेंडा बिंदु के अनुसार समीक्षा करते हुए जिन बिंदुओं पर कमी दिखी उसमें सुधार के निर्देश दिए।
बैठक में समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने गंगा नदी एवं उसकी सहायक नदियों के तट पर बसे ग्रामों, निकायों द्वारा जन जागरूकता अभियान की समीक्षा करते हुए नगर पालिका शामली व कैराना द्वारा कार्यक्रम की सूचना पर्याप्त नहीं पाए जाने, नगर पालिका शामली से कोई अधिकारी या प्रतिनिधि नहीं होने पर अधिशासी अधिकारी शामली को कारण बताओ नोटिस के निर्देश दिए। वहीं कैराना अधिशासी अधिकारी के स्थान पर आये प्रतिनिधि द्वारा संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर उनका वेतन रोकने के साथ अधिशासी अधिकारी कैराना को भी नोटिस के निर्देश दिए।
बैठक में निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर नगर पालिका कांधला में बायोरेमिडियेशन का कार्य व्यवस्थित न मिलने पर अधिशासी अधिकारी कांधला को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में जल निगम के अधिकारी अनुपस्थित पाए जाने पर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए।