{"_id":"5d90fa5c8ebc3e93d8448327","slug":"shouts-of-mother-shouted-in-homes-and-temples-shamli-news-mrt4459478153","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों और मंदिरों में गूंजे मां के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों और मंदिरों में गूंजे मां के जयकारे
विज्ञापन
शामली नवरात्रो पर आठठे वाला मन्दिर में सजा माँ दुर्गा का दरबार
- फोटो : SHAMLI
घरों और मंदिरों में गूंजे मां के जयकारे
शामली। प्रथम दिन कलश स्थापना के साथ- साथ श्री दुर्गा नवरात्र व्रत शुरू हो गए। घरों और मंदिरों में पहले दिन मां शैल पुत्री की पूजा -अर्चना करके श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मां के जयकारे गूंज उठे। रायल क्लब की ओर से शहर में मां दुर्गा की भव्य पालकी यात्रा ढोल- डीजे और नगाड़ों के साथ धूमधाम से निकाली गई। जगह- जगह दुकानदारों ने फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया गया।
रविवार को सुबह छह बजे घरों में कलश स्थापना के साथ- साथ श्री दुर्गा नवरात्र व्रत प्रारंभहो गए। श्रद्धालुओं द्वारा घरों- मंदिरों में पहले दिन मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करके चौकी सजाई गई। पहले दिन मां शैल पुत्री का विधि विधान से पूजा -अर्चना अनुष्ठान किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं की ओर से दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद आरती उतारी गई। शहर के करनाल रोड स्थित मां शाकंभरी देवी, कैैराना रोड गुलजारी वाला मंदिर, बुढ़ाना रोड स्थित बलभद्र मंदिर, पुरानी सब्जी मंडी स्थित मां शाकंभरी देवी आट्ठे वाला मंदिर, गोशाला रोड स्थित सती वाला माता मंदिर, मोहल्ला राज्जो वाला मेें मां बाला सुंदरी मंदिर, टंकी रोड स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर, भाकूवाला मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, हनुमान धाम, बड़ी माता मंदिर में शैलपुत्री की विशेष पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पहले दिन मां के जयकारे गूंज उठे। शहर के टंकी रोड स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में दुर्गा नवरात्र महोत्सव के प्रथम दिन रायल क्लब की ओर से पंडित द्वारा मुख्य यजमान दीपक निर्वाल, सूर्यवीर सिंह, महाराज सिंह, कुशाक चौहान, मनोज मित्तल, महाराज सिंह, विजय कौशिक आदि को विधि विधान से हवन- यज्ञ संपन्न कराया गया। दोपहर एक बजे दुर्गा की आरती के बाद प्रथम विशाल नवदुर्गा पालकी यात्रा का शुभारंभ किया। नव दुर्गा की भव्य पालकी यात्रा रथ शहर के टंकी रोड से चलकर भैंसवाल अड्डे से होकर माजरा रोड, भिक्की मोड़ से शिव चौक से गांधी चौक, बड़ाबाजार, अजुध्या चौक, कबाड़ी बाजार, फव्वारा चौक, वीवी इंटर कालेज, हनुमान रोड, अग्रसेन पार्क होते हुए धीमानपुरा रेलवे फाटक होते हुए टंकी रोड स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में समाप्त हुई। ढोल, डीजे और नगाड़ों के साथ पालकी यात्रा में मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, मां स्कंदमाता, कात्यायिनी, कालरात्रि,महागौरी, सिद्धि दात्री की सुंदर आकर्षक पालकी रथ के साथ साथ कलाकार डांडिया नृत्य कर रहे थे। राधाकृष्ण समेत कई सुंदर झांकियां शामिल रही। जगह जगह पर नवदुर्गा पालकी यात्रा का दुकानदारों और व्यापारियों ने फूल बरसाकर स्वागत किया गया। श्री हनुमान सेवा मंडल के अध्यक्ष पवन गोयल और उसकी संस्था की ओर से भैंसवाल बस अड्डे पर श्रद्धालुओं को हलुवे का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर रायल क्लब के अंकुर राणा, वैभव जैन, गौरव शर्मा, आकाश गर्ग, अंशुल मित्तल समेत पदाधिकारी का योगदान रहा।