{"_id":"5ec6c1ce8ebc3e90294c3f9d","slug":"shops-opened-after-two-months-lots-of-freezes-coolers-bicycles-shamli-news-mrt482800568","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह बाद खुलीं दुकानें, खूब बिके फ्रीज, कूलर, साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह बाद खुलीं दुकानें, खूब बिके फ्रीज, कूलर, साइकिल
विज्ञापन
शामली के वर्मा मार्केट स्थित मोबाइल की दुकान पर खरीदारी करता युवक।
- फोटो : SHAMLI
शामली। लॉकडाउन-4 में शहर की रंगत धीरे-धीरे लौटने लगी है। बृहस्पतिवार को भी कई दुकानें दो महीने बाद खुली। ग्राहक भी अपनी जरूरतों का सामान खरीदने पहुंच गए। किसी ने बच्चे के लिए साइकिल खरीदी तो किसी ने मोबाइल। आसपास के गांवों से भी लोग शहर में खरीददारी करने आए। हालांकि बाजारों को अभी केवल पांच घंटे ही खोलने का समय दिया गया है। बृहस्पतिवार को अमर उजाला टीम ने शहर का दौरा कर हाल जाना -
बच्चों के लिए साइकिल खरीदी
शहर के एमएसके रोड पर दो महीने बाद साइकिल की दुकान खुली थी। कसेरवा गांव निवासी नवीन दुकान पर बच्चों के लिए साइकिल लेने पहुंचा था। बताया कि दो महीने से बच्चे जिद कर रहे हैं लेकिन लॉकडाउन की वजह से दुकानें बंद थी। आज खुली तो सुबह ही लेने आ गया।
कृषि यंत्र लेने पहुंचा प्रमोद
कंडेला निवासी प्रमोद अपने खेत में जुताई के लिए कृषियंत्र लेने आया था। बताया कि कई दिन से परेशान था। गांव से मांगकर काम चला रहा था। आज दुकान से खरीदने आया है लेकिन ये दो दिन बाद तैयार होगा।
विज्ञापन
नया फ्रिज ही लेना पड़ेगा
कुड़ाना निवासी मुकेश इलेक्ट्रिक शॉप पर फ्रिज लेने आया था। बताया कि फ्रिज काफी समय से खराब था। दो तीन बार ठीक भी कराया लेकिन नहीं हुआ। गर्मी अधिक हो गई है। इसलिए दुकान खुलने पर फ्रिज लेने आए हैं।
भतीजे के लिए मोबाइल लेने आया भानू
करौंदा हाथी निवासी भानू ने बताया कि भतीजा कई दिनों से मोबाइल की जिद कर रहा है। आज उसक लिए मोबाइल लेने आए हैं, लेकिन बाजार में ये काफी महंगे हो गए। अच्छे मोबाइल बिक गए हैं। लॉकडाउन की वजह से महंगाई हुई है, मजबूरी में लेना पड़ेगा।
मिस्त्री मिला नहीं, नया कूलर लेना पड़ रहा
शामली के प्रदीप शर्मा इलेक्ट्रिक शॉप से कूलर खरीदने आए थे। उन्होंने बताया कि पुराना कूलर काफी खराब है। उसे ठीक करने वाला मिस्त्री नहीं मिल रहा। गर्मी ज्यादा है इसलिए नया कूलर ही लेना पडे़गा। लॉकडाउन की वजह से खर्चे भी बढ़ गए हैं।
सबसे ज्यादा बिके समोसे, ठंडी चाट
मिठाई की दुकानें पूरे सप्ताह खुलेंगी। हालांकि दुकानें बुधवार को खुल गई थी लेकिन मिठाई तैयार करने में वक्त लगा। बृहस्पतिवार से इन दुकानों में मिठाई भी तैयार हो गई थी। हालांकि अभी शहर की मशहूर बालूूशाही तैयार नहीं हुई है। कुछ ही वैरायटी अभी बनी है। इन दुकानों पर सबसे ज्यादा समोसे और बूंदी की ठंडी चाट ज्यादा बिकी। दो तीन दिन में ईद की मिठाई बननी शुरू हो जाएगी।

शामली में सब्जी की खरीदारी करते लोग।- फोटो : SHAMLI

शामली के गली खत्रियान में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान पर खरीदारी करते लोग।- फोटो : SHAMLI

शामली के धीमानपुरा स्थित मिठाई की दुकान पर समोसे बनाता कारीगर।- फोटो : SHAMLI

शामली के वर्मा मार्केट स्थित खुली मोबाइलों की दुकानों के बाहर खड़ी बाइक।- फोटो : SHAMLI