फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shopkeepers created ruckus and staged a protest against road closure

Shamli News: रास्ता बंद करने के विरोध में दुकानदारों का हंगामा, धरना दिया

Mon, 09 Dec 2024 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 09 Dec 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers created ruckus and staged a protest against road closure
कांधला में रेलवे रोड पर धरने पर बैठे लोगो को समझाती पुलिस । संवाद
कांधला। नगर के रेलवे मार्ग स्थित छोटी नहर पुल के समीप लोक निर्माण विभाग के द्वारा सड़क निर्माण को लेकर रास्ता बंद करने के विरोध में व्यापार मंडल के बैनर तले दुकानदार धरने पर बैठ गए और समस्या के निस्तारण की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समस्या निस्तारण कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग द्वारा नगर क्षेत्र में सड़क निर्माण कराया जा रहा है। कस्बे के लोगो के अनुसार ठेकेदार जगह-जगह निर्माण कार्य बंद कर अन्य स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू कर देता है। नगर के कैराना मार्ग बाईपास मार्ग सहित कई स्थानों पर निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। कई दिनों से नगर के रेलवे मार्ग स्थित छोटी नहर पुल के समीप लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। दुकानदारों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान व्यापारियों की बाजार की ओर आने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है। रास्ता बंद होने के कारण हिंदू इंटर कॉलेज मार्केट के व्यापारियों का कारोबार ठप हो गया।
विज्ञापन

रविवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष ईश्वर दयाल कंसल के साथ दुकानदारों ने समस्या को लेकर हिंदू इंटर कॉलेज के निकट धरने पर बैठ गए और जमकर हंगामा किया। दुकानदार ने ठेकेदार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो सभी दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद कर धरने पर रहेंगे। दुकानदारों के हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार से वार्ता करते हुए दुकानदारों को समस्या का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया। पुलिस के आश्वासन पर व्यापारियों ने धरना समाप्त किया। इस दौरान बिजेंद्र पंवार, आरिफ, रजत, राहुल, अमित, छोटा, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed