फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shopkeepers apprehensive about land acquisition

भूमि अधिग्रहण को लेकर दुकानदार आशंकित

Tue, 13 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers apprehensive about land acquisition
भूमि अधिग्रहण को लेकर दुकानदार आशंकित
विज्ञापन

झिंझाना: मेरठ-करनाल नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण में भूमि अधिग्रहण को लेकर दुकानदार आशंकित हैं। उनका कहना है कि पहले 48 फुट पर निशान लगाए गए थे। इसके बाद में 57 फुट पर कर दिए गए। उन्होंने मुुआवजा राशि को भी कम बताया है।

सोमवार को हाईवे की भूमि का अधिग्रहण करने पहुंची टीम के सामने चिह्नीकरण को लेकर दुकानदारों ने विरोध कर दिया था। अलग-अलग पैमाइश को लेकर दुकानदार परेशान हैं। पहले 48 फुट और अब 57 फुट भूमि का चिह्नांकन करने की बात कहते हुए दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया है। दुकानदार प्रदीप का कहना है उन्होंने करीब 20 साल पहले स्टांप शुल्क देकर बस्ती के अंदर गाड़ीवाला चौराहे पर दुकानें खरीदी थी। राजस्व विभाग बंजर बताकर उस जमीन को अपनी बता रहा है। प्रशासन मात्र कुछ दुकानों पर ही 1500 रुपये मीटर के हिसाब से मुआवजा देगा। तेजपाल का कहना है कि करीब 30 वर्ष पहले पत्नी का नसबंदी कराने में उन्हें जमीन मिली थी। इस जमीन पर उन्होंने मकान व दुकान बना ली। हाईवे के साइट इंजीनियर अवनीश पाराशर कहते हैं कि हाईवे में अधिग्रहण की जाने वाली भूमि की पैमाइश अलग-अलग होती है। मुआवजा मिलने को लेकर भी कई दुकानदार आशंकित हैं। दो दिन में निर्माण हटाने की चेतावनी के चलते कुछ दुकानदारों ने अपने स्थायी निर्माण तोड़ने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed