{"_id":"674ff8f6e19b4461bf0aea1e","slug":"shopkeepers-and-customers-clash-with-sticks-four-injured-shamli-news-c-26-1-aur1003-132857-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दुकानदार और ग्राहकों में जमकर चले लाठी-डंडे, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दुकानदार और ग्राहकों में जमकर चले लाठी-डंडे, चार घायल
Wed, 04 Dec 2024 12:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:08 PM IST
विज्ञापन
कैराना। मोबाइल फोन बदलने को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच में जमकर लाठी डंडे चले। इस दौरान मौके पर हंगामा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
मोहल्ला बेगमपुर निवासी दानिश व गांव मोहम्मदपुर राई निवासी आस मोहम्मद की शामली बस स्टैंड के सामने मोबाइल बेचने की दुकान है। मंगलवार शाम करीब 7 बजे गांव नगलाराई निवासी दो सगे भाई आरिफ और जीशान पहले खरीदे गए मोबाइल को बदलने के लिए दुकान पर पहुंचे। इस दौरान मोबाइल बदलने को लेकर दुकानदार और ग्राहकों के बीच में बहस हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच में जमकर लाठी डंडे चले। जिससे मौके पर हंगामा हो गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मारपीट में दुकानदार दानिश और आस मोहम्मद तथा ग्राहक आरिश और उसका भाई जीशान घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहीं मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।