फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shop a lot, but caution is also necessary

खूब करें खरीदारी, मगर सावधानी भी जरूरी

Mon, 19 Oct 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Shop a lot, but caution is also necessary
शामली। त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान लोग न तो सोशल डिस्टेंस का ख्याल रख रहे हैं और न ही फेस मास्क लगा रहे हैं। लोगों की यह लापरवाही और बढ़ता प्रदूषण कोरोना को फिर से पीक पर पहुंचा सकता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है, वरना यह लापरवाही सेहत के लिए भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 2721 केस कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिनमें 2529 ठीक हुए हैं। 25 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मार्च से लेकर अब तक कोरोना को लेकर उतार-चढ़ाव चल रहा है, लेकिन सितंबर माह के पहले 20 दिन में जिले में कोरोना पीक पर रहा है। एक दिन में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 87 तक पहुंच गई थी। सितंबर माह के पहले 20 दिन में 1001 केस कोरोना पॉजिटिव के मिले। इसके बाद से कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आने पर स्वास्थ्य विभाग को राहत मिली।
विज्ञापन

सितंबर माह के आखिरी 10 दिन में मात्र 191 केस कोरोना पॉजिटिव मिले। अक्तूबर माह में भी कोरोना संक्रमण की स्थिति लगभग यही रही। अक्तूबर माह के पहले 17 दिन में 192 केस मिले हैं। इन आंकड़ों से पता चलता है कि जिले में कोरोना की स्थिति में सुधार आया है। नवरात्र से शुरू हुए त्योहारी सीजन में खरीदारी बढ़ कोरोना को लेकर बेफिक्री और बढ़ता प्रदूषण फिर से कोरोना को पीक पर पहुंचा सकती है। बाजारों में उमड़ती भीड़ में अधिकतर लोग न तो सोशल डिस्टेंस का ध्यान रख रहे हैं और न ही मास्क लगा रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना से बचाव को लेकर अभी लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर इसमें लापरवाही बरती गई तो कोरोना फिर पीक पर पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शहर के इन स्थानों ज्यादा भीड़
कबाड़ी बाजार
बड़ा बाजार
गांधी चौक
नेहरू मार्केट
नया बाजार
नाला पटरी
रेलवे रोड
--
कोरोना से बचाव को ये करें उपाय
सोशल डिस्टेंस दो गज की दूरी बनाकर रखें
फेस मास्क लगाएं
साबुन या सैनिटाइजर से बार-बार हाथ साफ करें।
जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें
बुखार, खांसी, जुकाम या सांस लेने में परेशानी होने पर चिकित्सक की सलाह लें।
--
बीते 10 दिन में आए कोरोना पॉजिटिव केस की स्थिति
महीना (अक्तूबर) कोरोना केस
17 15
16 18
15 26
14 29
13 29
12 17
11 14
10 13
9 20
8 11
---
कोट
त्योहारी सीजन में बाजार में भीड़ के चलते लोग कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दो गज की दूरी बनाकर रखें और मास्क लगाएं। जिले में अभी कोरोना संक्रमण खत्म नहीं हुआ है। इसके लिए सभी जरूरी सावधानी बरतें। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा लोगों को बचाव के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। - डा. सफल कुमार, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed