फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shock in Jhinjana: From ATS arrest to Delhi blast killing youth Noman, peace-loving town in grief

Delhi Blast: झिंझाना की फिजा को लगी किसकी नजर! एक तरफ ATS की गिरफ्तारी, दूसरी ओर नोमान की मौत से टूटा सौहार्द

Thu, 13 Nov 2025 04:03 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 13 Nov 2025 04:03 PM IST
सार

गंगा-जमुनी तहजीब के प्रतीक झिंझाना कस्बे पर हाल के घटनाक्रमों ने गहरा असर डाला है। एक ओर एटीएस ने युवक आजाद को गिरफ्तार किया, तो दूसरी ओर दिल्ली धमाके में 18 वर्षीय नोमान की मौत से पूरा कस्बा गमगीन है। मस्जिदों और मंदिरों में शांति की दुआएं मांगी जा रही हैं।

विज्ञापन
Shock in Jhinjana: From ATS arrest to Delhi blast killing youth Noman, peace-loving town in grief
झिंझाना की मस्जिद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद का झिंझाना, कभी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल और आपसी भाईचारे के लिए पहचाने जाने वाले झिंझाना कस्बे को जैसे किसी की नजर लग गई हो। एक सप्ताह के भीतर दो घटनाओं ने यहां की फिजा को बेचैन कर दिया है। पहले गुजरात एटीएस ने कस्बे के युवक आजाद को राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया, और अब दिल्ली धमाके में 18 वर्षीय नोमान की मौत ने पूरे कस्बे को सदमे में डाल दिया।

विज्ञापन

 

Shock in Jhinjana: From ATS arrest to Delhi blast killing youth Noman, peace-loving town in grief
नोमान की मौत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
नोमान अपने रिश्तेदार कैराना निवासी अमन के साथ दिल्ली कॉस्मेटिक मार्केट से सामान लेने गया था। शाम होते ही हुए धमाके ने सब कुछ खत्म कर दिया-नोमान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। नोमान का परिवार आज भी यकीन नहीं कर पा रहा कि उनका मेहनती और नेकदिल बेटा अब कभी घर नहीं लौटेगा।

झिंझाना, जो इमाम नसीरुद्दीन शहीद मजार और ऐतिहासिक नीला रोजा जैसी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासतों के लिए जाना जाता है, हमेशा से सौहार्द और एकता की मिसाल रहा है। यहां हर धर्म और मजहब के लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में बराबरी से शामिल होते रहे हैं। मगर बीते कुछ दिनों की घटनाओं ने इस अमनपसंद कस्बे में एक सन्नाटा और डर का माहौल पैदा कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Shock in Jhinjana: From ATS arrest to Delhi blast killing youth Noman, peace-loving town in grief
नोमान बाएं और उसका भाई ऊपर दाएं - फोटो : अमर उजाला
धमाके की खबर फैलते ही झिंझाना में मातम पसर गया। मस्जिदों और मंदिरों में इंसाफ और शांति की दुआएं मांगी जा रही हैं। सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा झलक रहा है- हर कोई मांग कर रहा है कि निर्दोषों की जान लेने वाले दरिंदों को फांसी की सजा दी जाए।

नेताओं ने जताया दुख
पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दुख साझा किया। उन्होंने कहा कि “यह हादसा सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे कस्बे की त्रासदी है। सरकार को दोषियों को जल्द पकड़कर सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए। उन्होंने मृतक नोमान के बड़े भाई फरमान, जो किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, के इलाज में भी मदद का भरोसा दिया।
 
विज्ञापन

Shock in Jhinjana: From ATS arrest to Delhi blast killing youth Noman, peace-loving town in grief
नोमान की मौत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

लोगों में आक्रोश और चिंता
आरएसएस इंटर कॉलेज के प्रबंधक शैलेंद्र मित्तल ने कहा, कस्बा हमेशा भाईचारे का संदेश देता आया है, पर नोमान की मौत ने सबको तोड़ दिया। ऐसे आतंकियों को फांसी से कम सजा नहीं मिलनी चाहिए। 
वहीं समाजसेवी बाबर हुसैन कुद्दुसी ने कहा, यह हादसा इंसानियत पर हमला है।

धर्म कोई भी हो, ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। पूर्व चेयरमैन नौशाद ठेकेदार ने कहा,  एक सप्ताह में हुई घटनाओं ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर झिंझाना की इस अमनपसंद मिट्टी को किसकी नजर लग गई। 

अब झिंझाना की फिजा में सन्नाटा है, लेकिन उम्मीद अभी बाकी है-कि यह कस्बा फिर एक बार अपने पुराने रूप में लौटेगा, जहां मंदिर की घंटी और अज़ान की आवाज़ें मिलकर शांति का संदेश देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed