फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shivers left due to cold wave, Sun God not seen

Shamli News: शीतलहर से छूटी कंपकंपी, नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन

Tue, 07 Jan 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 07 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Shivers left due to cold wave, Sun God not seen
शामली  में  झिंझाना मार्ग पर सर्दी में कॉलेज से आती छात्राएं ।  संवाद
शामली। दिन निकलते ही हल्की बूंदाबांदी हुई। दिन में शीतलहर चलने से लोगों की कंपकंपी छूटी रही। शीतलहर और आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

सोमवार रात मेंं कोहरा छाया रहा था और आसमान में बादल छाए रहे। सुबह करीब चार बजे मौसम में बदलाव आया। कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद शीतलहर चलने से लोगों की कंपकंपी छूटी रही। दिनभर बाजार में भी ग्राहकों की संख्या कम रही। जिले में अधिकतम तापमान 18 जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विवि मेरठ के नोडल अधिकारी प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि अभी शीतलहर चलने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed