फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shiva devotees kept running with Ganga water on the highway

Shamli News: हाईवे पर गंगाजल लेकर दौड़ते रहे शिवभक्त

Fri, 08 Mar 2024 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Shiva devotees kept running with Ganga water on the highway
शामली। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने रहे डाक कांवड़िये दिनभर पानीपत-खटीमा हाईवे पर दौड़ते रहे। इस दौरान डीजे पर भोले के भजन और बम बम भोले व हर-हर महादेव का जयघोष गूंजता रहा। इससे वातावरण शिवमय बना रहा। उधर, पैदल चलने वाले कांवड़ियों की संख्या कम रही। डाक कांवड़ वाहनों को सुरक्षित निकालने के लिए चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन

फाल्गुन मास की महा शिवरात्रि पर शिवभक्त शिवालयों में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना करते हैं। महाशिवरात्रि से पहले दिन बृहस्पतिवार को पानीपत-खटीमा हाईवे पर दिनभर डाक कांवड़ियों की धूम रही। शामली शहर से हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली आदि राज्यों के कांवड़िए निकलते हैं। बाइक, पिकअप, मिनी ट्रक व अन्य वाहनों पर डाक कांवड़ लाने वाले शिवभक्त कांवड़िए हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। डाक कांवड़ वाहनों के आगे शिवभक्त हाथ में गंगाजल लेकर दौड़ते रहे। दोपहर बाद डाक कांवड़ वाहनों की संख्या बढ़ गई। डाक कांवड़ वाहनों का रैला दिनभर हाईवे पर चलता रहा। उधर, पैदल चलने वाले कांवड़ियों की संख्या कम रही। शाम तक ज्यादातर कांवड़िए शहर से निकलकर अपने गंत्वय के नजदीक पहुंच चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed