शामली। फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि के लिए राजस्थान और हरियाणा के शिव भक्तों का आगमन शुरू हो गया है। पानीपत- नगीना कोटद्वार मार्ग पर बोल बम बम का जयघोष गूंजने लगा है।
फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि 21 फरवरी को मनाई जाएगी। हरियाणा के चरखी दादरी जिले के इमलोटा शिवभक्तों का जत्था हरिद्वार से बृहस्पतिवार को शामली जिले के बनत में स्थित श्री हनुमान मंदिर में पहुंचा। उन्होंने विश्राम करके दोपहर का भोजन किया। शिवभक्तों के साथ साथ भोजन की व्यवस्था का सामान रसोइयां चल रहे थे। शिवभक्तों ने बताया कि वह चरखीदादरी से चलकर आठ फरवरी को हरिद्वार पहुंच गए थे। हरिद्वार- ऋषिकेश और नीलकंठ के दर्शन के बाद गत दस फरवरी को चरखी दादरी के लिए रवाना हुए। बाबा उमादास ने बताया कि वह पिछले 40 सालों से कांवड़ लेकर आ रहे हैं। रात्रि में कैराना यमुना पुल के पास विश्राम करके शुक्रवार को पानीपत के लिए रवाना होंगे। शिवभक्तों के जत्थे में मास्टर शमशेर सिंह, रोहताश फौजी, सुंदर जाट, सुरेंद्र, हिमानी गोयल, खुशविंदर, जोनी, रमेश आदि मौजूूद रहे।