{"_id":"6af36b499918bc2338053467","slug":"woolen-kurtis-and-short-jackets-have-started-appearing-in-the-markets-shamli-news-c-26-1-aur1003-177797-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी की आहट : बाजारों में छाने लगीं वूलन कुर्ती और शॉर्ट जैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी की आहट : बाजारों में छाने लगीं वूलन कुर्ती और शॉर्ट जैकेट
Wed, 11 Nov 2026 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
शहर के मुख्य मार्ग स्थित दुकान पर वूलन कुर्ती देखती महिलाएं। संवाद
शामली। मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही शहर के बाजारों में सर्दियों के कपड़ों की खरीदारी शुरू हो गई है। इस बार महिलाओं को वूलन कुर्ती पसंद आ रही हैं, जबकि युवतियों के बीच शॉर्ट जैकेट का क्रेज है।
शहर के बड़ा बाजार, नया बाजार, कबाड़ी बाजार और नेहरू मार्केट में सर्दियों के कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। दुकानदार कपिल व राहुल का कहना हैं कि इस बार हल्के वजन और आकर्षक डिजाइन वाले कपड़ों की मांग अधिक है।
खरीदारी करने पहुंची महिला सुषमा का कहना है कि वूलन कुर्ती पहनने में आरामदायक होने के साथ सर्दी से भी बचाव करती हैं। इन्हें लेगिंग और जींस दोनों के साथ पहना जा सकता है। शहर के दयानंद नगर निवासी महिला रेखा ने बताया कि उन्हें ऐसी वूलन कुर्ती पसंद हैं, जो गर्म होने के साथ देखने में भी अच्छी लगें। पूजा का कहना है कि सर्दियों में कुर्ती पहनना सुविधाजनक रहता है। इसलिए वह अलग-अलग डिजाइन की कुर्ती खरीदना पसंद करती हैं।
विज्ञापन
युवती नेहा ने बताया कि शॉर्ट जैकेट जींस के साथ अच्छी लगती हैं और इन्हें कॉलेज या बाहर जाते समय आसानी से पहना जा सकता है। वहीं प्रिया का कहना है कि इस बार बाजार में शॉर्ट जैकेट के कई आकर्षक डिजाइन उपलब्ध हैं।
युवतियों के बीच शॉर्ट जैकेट का चलन बढ़ रहा है। उनका कहना है कि यह पहनने में स्टाइलिश लगती हैं और जींस के साथ अच्छी दिखती हैं। बाजार में अलग-अलग रंग और डिजाइन के विकल्प मिल रहे हैं। युवती नेहा ने बताया कि शॉर्ट जैकेट जींस के साथ अच्छी लगती हैं और इन्हें कॉलेज या बाहर जाते समय आसानी से पहना जा सकता है। वहीं प्रिया का कहना है कि इस बार बाजार में शॉर्ट जैकेट के कई आकर्षक डिजाइन उपलब्ध हैं।
कीमत 800 से 3500 रुपये तक हैं उपलब्ध
दुकानदार वैभव का कहना है कि वूलन कुर्ती की कीमत 800 से 3500 रुपये तक है, जबकि शॉर्ट जैकेट 600 से 3000 रुपये तक उपलब्ध हैं। अच्छी गुणवत्ता और नए डिजाइन वाले कपड़ों की कीमत इससे अधिक भी है। सर्दी बढ़ने के साथ गर्म कपड़ों की बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है। इस महिलाओं को वूलन कुर्ती और युवतियों को शॉर्ट जैकेट अधिक पसंद आ रही हैं।