फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shiv procession taken out with pomp

धूमधाम से निकली शिव बारात, श्री रामलीला का शुभारंभ

Thu, 30 Sep 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Shiv procession taken out with pomp
कैराना में निकाली गई शिव बारात - फोटो : SHAMLI
धूमधाम से निकाली गई शिव बरात
विज्ञापन

कैराना। कस्बे में रामलीला के शुभारंभ से पहले शिवबरात धूमधाम से निकाली गई। इससे पहले, सुबह गोशाला भवन में यज्ञ और पूजा अर्चना के साथ ही श्रीराम लीला का शुभारंभ किया गया। बुधवार सुबह गोशाला भवन में पंडित सुरेश आर्य द्वारा हवन यज्ञ और पूजा-अर्चना कराई गई, जिसमें कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा और श्री रामलीला कमेटी के सदस्यों ने आहुति दी।
अपराह्न करीब तीन बजे गोशाला भवन से बैंड बाजों के साथ भगवान शिव की बरात निकाली गई। शिव बरात में बैंडबाजों के अलावा सुंदर-सुंदर झांकियां तथा देवताओं के साथ ही शुक्र, शनिचर आदि असुर भी चल रहे थे। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। शिवबरात गोशाला भवन से चौक बाजार, जोड़ियां कुआं, सराफा बाजार, पट्टों वाला, मोहल्ला गुंबद, शामली बस स्टैंड से होते हुए पुन: गोशाला भवन पर पहुंचकर संपन्न हुई। रात आठ बजे गोशाला में नारद मोह प्रसंग का मंचन किया गया। इस दौरान अतुल गर्ग, जयपाल कश्यप एडवोकेट, मोहनलाल आर्य, शगुन मित्तल, राकेश वर्मा, संजू वर्मा, सतीश कुमार, शिवम गोयल, अभिषेक गोयल व सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एक से होगा पंजाबी धर्मशाला में रामलीला का मंचन
कांधला। बुधवार को नगर के मोहल्ला रायजादगान में श्रीरामलीला कमेटी पंजाबी धर्मशाला की बैठक प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंघल के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष मोहन लाल चावला ने बताया कि प्राचीन परंपरा के अनुसार मोहल्ला शेखजादगान स्थित पंजाबी धर्मशाला में श्रीरामलीला का मंचन एक अक्तूबर से किया जा रहा है। एक अक्तूबर से 16 अक्टूबर तक प्रतिदिन भगवान श्रीराम की लीलाओं का जनपद मुजफ्फरनगर की शर्मा आर्ट व मथुरा तथा स्थानीय कलाकारों मंचन प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में पंडित राधेश्याम शर्मा, घनश्याम शर्मा, प्रदीप कुमार सिंघल, मोहनलाल चावला, जितेंद्र सैनी, सर्वेश वर्मा, श्रीकांत, महावीर प्रसाद अग्रवाल, देवेंद्र जैन, अनिल कुमार मित्तल आदि उपस्थित रहे।

कैराना में निकाली गई शिव बारात

कैराना में निकाली गई शिव बारात- फोटो : SHAMLI

कैराना में निकाली गई शिव बारात

कैराना में निकाली गई शिव बारात- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed