फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   shikshan sansthaao me vasant ki dhoom

शिक्षण संस्थाओं में वसंतोत्सव की धूम 

Sat, 09 Feb 2019 11:02 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Sat, 09 Feb 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
shikshan sansthaao me vasant ki dhoom
file - फोटो : amarujala
जिले के शिक्षण संस्थाओं में वसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हवन-यज्ञ और गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में कार्यक्रम का प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने सरस्वती की वंदना से हुआ। विद्यालय में पुरोहित देवकी नंदन जोशी के हवन संपन्न हुआ। भजन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर सौरभ कुमार, हनी संगल, आर्यन गौड़ रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक  नीटू कश्यप, पुष्पेंद्र शर्मा, अनिल शर्मा रहे। मौके पर अंकुर कुमार, प्रीतम सिंह प्रीतम, ब्रिजेश सैनी, अशोक, कुलदीप, मुदित गर्ग, शेखर चौहान, नरेश तोमर, सचिन मौजूद रहे। बुढ़ाना रोड सरस्वती विद्या मंदिर में बसंत पंचमी के मौके पर यज्ञ व हवन आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक चंचल गोयल सपत्नी हवन में यजमान के रुप में मौजूद रहे। प्रधानाचार्य  संजय कुमार ने विचार व्यक्त किए। मौके पर आचार्य सोमदत्त शर्मा, सुधीर, रविंद्र कुमार, रवि, शिवकुमार धीमान, सतीश, रविकुमार, प्रवेश शर्मा मौजूद रहे। 

रेलवे रोड स्थित श्री सत्यनारायण शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित द गोल्ड पब्लिक स्कूल में विद्यालय के चेयरमैन कृष्णपाल सिंह निदेशक अरविंद सिंह, प्रधानाचार्य कल्पना सिंह ने मां सरस्वती  के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया। सहारनपुर रोड मेपल्स एकेडमी में प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल व प्रधानाचार्य डॉक्टर उत्तम सिंह ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय में कार्यक्रम में बालक-बालिकाओं ने पीतांबर धारण करके नृत्य आदि प्रस्तुत किए। पंजाबी गीत बसंत गीत पर नृत्य कर बच्चों ने बसंत ऋतु आनंद लिया। जिसमें कक्षा-8 से रोहन, मैत्री, शिवम पंवार, अभय, आर्यन, ज्योति, कनिका, मुस्कान आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed