फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   sheetleher ne churaai kapakapi

शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी  

Tue, 15 Jan 2019 11:18 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Tue, 15 Jan 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
sheetleher ne churaai kapakapi
file - फोटो : amarujala
पहाड़ों पर हो रही भयंकर बर्फबारी और तेज हवाओं ने मैदानी इलाकों में लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। दिन और रात में चल रही सर्द हवाओं के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर है। मंगलवार को न्यूनतम पारा भी एक डिग्री सेल्सियस गिर कर चार डिग्री पहुुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बारिश की संभावनाएं बन रही है। अभी कुछ दिन और सर्द हवाओं की मार झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

मौसम में ठिठुरन बढ़ने से मंगलवार को भी जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। सुबह को पाला पड़ने और बादल छाए रहने लोगों को भयंकर ठंड का अहसास हुआ। सुबह आठ बजे भगवान सूर्यदेव के दर्शन जरूर हुए मगर धूप भी 18 किमी बर्फीली हवाएं चलने से लोगों को धूप में भी राहत नहीं मिल सकी। लोगों ने अधिकतर समय घरों के भीतर ही रहने में भलाई समझी। जरूरी काम के लिए ही घर से बाहर निकले। यही वजह रही कि बाजारों में भी सन्नाटा रहा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मैदानों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर चार डिग्री पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यह अभी कुछ दिन और जारी रहेगी। बारिश की संभावनाएं बनने से अगले सप्ताह लगातार मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। कभी बादल तो कभी धूप और बूंदाबांदी होगी। उधर, चिकित्सकों ने बुजुर्ग और बच्चों को इस कड़ाके की ठंड में खास ध्यान रखने की सलाह दी है। जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले लेकिन गर्म कपड़े पहन कर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed