{"_id":"62c1d87f38a8d647ef25e02e","slug":"sharp-weapons-in-panchayat-couple-seriously-injured-shamli-news-mrt5955221148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में चले धारदार हथियार, दंपति गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत में चले धारदार हथियार, दंपति गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
चौसाना। जिजौला में पारिवारिक बंटवारे को लेकर चल रही पंचायत में धारदार हथियार से हमला कर दंपति को गंभीर कर दिया। पंचायत में झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
चौसाना क्षेत्र के गांव जिजौला में अनीस व सद्दाम पुत्र यूसुफ व मुरसलीन पुत्र यूसुफ के बीच पारिवारिक बंटवारे को लेकर पंचायत चल रही थी। 1.10 रुपये का लेनदेन दोनों पक्षों में हो चुका था। लेकिन जैसे ही जमीन के बंटवारे की बात आई, तो सड़क की तरफ वाली जमीन लेने को दोनों पक्ष आमने सामने आ गये। इसके बाद दोनों पक्षों में धारदार हथियार निकल आये। जिसमें अनीस व मेहरूनीशा पत्नी अनीस को गंभीर चोटे आई। सूचना पर एसओ झिंझाना मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और भीड़ को भगाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हमले के आरोपी मुरसलीन को हिरासत में ले लिया। घायल अनीस की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने बताया कि अभी तक घायल पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं आयी है।