फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sharp eyes will be on the electoral teams

चुनावी टीमों पर रहेगी पैनी नजर

Sun, 08 Jan 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 08 Jan 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Sharp eyes will be on the electoral teams
चुनाव - फोटो : file
शामली। निर्वाचन ड्यूटी में लगी टीमों की लापरवाही भी अब पकड़ में आ जाएगी। दरअसल, टीमों को जीपीएस लगे वाहन दिए जाएंगे। इसके चलते जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग आफिसर मोबाइल में ही उनकी लोकेशन चेक करते रहेंगे।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि जिले में अभी चुनाव ड्यूटी के लिए छह टीमें बनाई गई हैं। इन टीमों को जो वाहन दिए गए हैं, उनमें बुलेरो, सूमो और स्कार्पियो शामिल हैं। सभी वाहनों में जीपीएस लगाए गए हैं। इसके चलते वाहनों की लोकेशन का आसानी से पता लगाया जा सकता है। उसके लिए मोबाइल फोन में ट्रेस नाम से एप डाउनलोड किया गया है। 
विज्ञापन


इस एप्लीकेशन में वाहनों के नंबर की एंट्री कराई गई हैं। टीमों की लोकेशन तीन तरह से पता चलती है। जो वाहन भ्रमणशील हैं, उनके बारे में पूरी रिपोर्ट मिलती है कि वह कहां और किस रास्ते पर घूम रहे हैं। उस वाहन नंबर का कॉलम के पहले हरा निशान बना होता है। जो वाहन घूमते हुए कुछ देरी के लिए भी कहीं पर रुक जाते हैं, तो उसके पहले कॉलम में पीले रंग की पट्टी बनी होती है और उस मार्ग का नाम दर्ज रहता है। वहीं, जो वाहन एक दिन एक ही स्थान पर खड़ा है, उसके कॉलम में लाल रंग होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि टीमों की निगरानी से लेकर चुनाव संबंधी अन्य गतिविधियों के बारे में जल्द अपडेट मिल सकेंगे। इससे चुनाव प्रक्रिया में काफी मदद मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed