फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli's new government took the oath of office and secrecy

Shamli News: शामली की नई सरकार ने ग्रहण की पद और गोपनीयता की शपथ

Sun, 28 May 2023 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Shamli's new government took the oath of office and secrecy
शामली। नगर पालिका शामली के नवनिर्वाचत अध्यक्ष अरविंद संगल और 25 सभासदों को दिल्ली रोड पर सिटी ग्रीन में आयोजित समारोह में एडीएम संतोष कुमार सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित चेयरमैन ने कहा कि शहर के विकास में वह कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन

अरविंद संगल ने कहा कि शहर की जनता ने उन पर विश्वास जताते हुए दूसरी बार चेयरमैन बनाया है। जनता का यह अहसान वह शहर में रिकॉर्ड विकास कार्य कराकर उतारेंगे। हर समय जनता की सुनवाई के लिए तैयार मिलेंगे। कार्यक्रम में अतिथि पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों का ही नतीजा है कि शामली में अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनी है। जिले में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य होंगे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार तरक्की की राह पर बढ़ रहा है। इसी तहर शामली भी अब पहले से तेज गति से तरक्की करेगा। एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश कश्यप गौड, ऊन के ब्लॉक प्रमुख रामपाल सिंह, शामली ब्लॉक प्रमुख पति जयदेव मलिक, उद्यमी जेके जैन, पूर्व आईजी विजय गर्ग, कथा वाचक अरविंद दृष्टा, यशपाल पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------------
पकौड़ी को लेकर मची आपाधापी
शपथ ग्रहण समारोह में आए लोगों के लिए जलपान में पकौड़ी का इंतजाम किया गया था। पकौड़ी लेकर जैसे ही फार्म हाऊस के कर्मचारी पहुंचे तो लोगों के बीच आपाधापी मच गई। लोग पकौड़ी पर टूट पड़े। कई लोग पकौड़ी उठाकर भाग खड़े हुए। ऐसे में कई लोगों को पकौड़ी नहीं मिली और वह हाथ मलते रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
बिना भेदभाव कराएंगे विकास कार्य : राव मुशयदा
फोटो
थानाभवन। नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों को एसडीएम कैराना ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। नव निर्वाचित अध्यक्ष राव मुशयदा ने कहा मैं किसी भेदभाव के नगर का चहुंमुखी विकास करुंगी। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, सदर विधायक अशरफ अली खान, थानाभवन विधायक प्रसन्न चौधरी, पूर्व विधायक राव वारिस, पूर्व सांसद अमीर आलम खां ने भी विकास कार्यों मे सहयोग का आश्वासन दिया।
सिटी गार्डन में आयोजित कार्यक्रम भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। एसडीएम कैराना निकिता शर्मा ने नव निर्वाचित चेयरमैन राव मुशयदा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद नगर के 17 वार्डों से निर्वाचित सभासदों को शपथ दिलाई, जिनमें छह महिला सभासद शामिल रहीं। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष के पति राव जमशेद ने कहा हमारी जीत में हिंदू-मुस्लिम सभी का सहयोग है। जो कार्य 25 वर्षों में नहींं हुए सभी सभासदों के सहयोग से पांच वर्ष में बिना भेदभाव कराए जाएंगे। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा नगर की जनता ने आप पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसे मत तोड़ना। कार्यक्रम में भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत को नगर की जनता की ओर से नव निर्वाचित चेयरमैन पति हाजी राव जमशेद ने पगड़ी पहना कर सम्मानित किया कार्यकम में कैराना विधायक की बहन इकरा हसन, अशोक चौधरी, ऋषिराज राझड़ आदि मौजूद रहे।
-----------
भीड़ के चलते हावी रही अव्यवस्था
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित सभासद अपने सर्मथकों व ढोल नगाड़ों के साथ आतिशवाजी कराते हुए पहुंचे। पंडाल में ज्यादा भीड़ होने के कारण आयोजकों के बार-बार विनती करने पर भी अव्यवस्था का बोलबाला रहा। शपथ ग्रहण करने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष पति व निर्वाचित सभासद के साथ नगर पंचायत कार्यालय पहुंचीं। जहां नगर पंचायत कार्यालय को पूरी तरह सजाया गया था। अध्यक्ष व सभासदों ने अधिकारियों व कर्मचारियों से शिष्टाचार भेंट की। चेयरमैन पति ने नगर के चहुंमुखी विकास के लिए साथ मिलकर कार्य करने की बात कही।
-----------
आंधी में पंडाल हुआ धराशायी
फोटो
थानाभवन। नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए बनाया गया पंडाल रात्रि में आई तेज आंधी व बरसात के कारण धराशाई हो गया। इसके बाद खुले में ही कार्यक्रम कराया गया, केवल मंच को सुसज्जित किया गया। शनिवार सुबह दस बजे बूंदाबांदी बंद होने पर नवनिर्वाचित बोर्ड व नगर पंचायत अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
----------------
जनता के लिए 24 घंटे खड़ा रहूंगा : जहीर मलिक


-जलालाबाद नगर पंचायत में एसडीएम ने अध्यक्ष व सभासदों को दिलाई शपथ



जलालाबाद। नगर पंचायत कार्यालय जलालाबाद में शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एडीएम उद्भव त्रिपाठी ने नवनियुक्त चेयरमैन व कस्बे के 15 सभासदों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर चेयरमैन जहीर मलिक जुलूस निकालते हुए शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे।

शनिवार दोपहर एक बजे नगर पंचायत कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सबसे पहले एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने नवनियुक्त चेयरमैन बसपा के जहर मलिक को शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने कस्बे के विभिन्न वार्डों में निर्वाचित हुए 15 सभासदों को शपथ ग्रहण कराई। सभासदों में विजय कुमार, रीना कोरी, इशाक सैफी, धर्मवीर सैनी, पूनम, आशफ़ा, जावेद, प्रमिला सैनी, इमराना, राशिद अहमद, मोहम्मद इकबाल, राकेश शर्मा, शमीमा, संजय कुमार, गुलाम मोहम्मद ने शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह से पहले चेयरमैन जहीर मलिक अपने आवास से समर्थकों के काफिले के साथ रथ पर सवार होकर नगर पंचायत कार्यालय के लिए निकले। इस दौरान उनके समर्थकों ने डीजे व ढोल पर डांस कर अपने प्रत्याशी के विजयी होने का जमकर जश्न मनाया। इस दौरान जमकर पटाखे व आतिशबाजी की। शपथ ग्रहण के बाद लोगों को संबोधित करते हुए चेयरमैन जहीर मलिक ने कहा कि वह कस्बे की जनता के लिए 24 घंटे खड़े रहेंगे। अपने पिछले कार्यकाल में उन्होंने जो विकास कार्य किए थे। इस बार उससे कई गुना अधिक विकास कार्य किए जाएंगे। गरीब जनता के लिए नगर पंचायत के दरवाजे हमेशा खुले हैं। सभी वर्गों के लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इस अवसर पर लाला उपेंद्र गुप्ता, डॉ. धर्मवीर पाल, मदन सैनी, मुकेश शास्त्री, सावेज खान, इस्तकार अहमद, अब्बास मलिक, हाजी इल्यास मंसूरी, राशिद चौधरी, शकील चौधरी, महबूब अहमद, नसीम राही, नजीर मलिक, इसरार अहमद आदि मौजूद रहे।
----------------
शपथ ग्रहण समारोह में उमड़ी भीड़
फोटो
ऊन। डीएवी इंटर कॉलेज में नगर की सरकार ने शपथ ग्रहण की शपथ ग्रहण समारोह में भारी भीड़ उमड़ी। चेयरमैन व सभासद समर्थकों के साथ ढोल बजाकर कार्यक्रम में पहुंचे। नगर में नई सरकार ने शपथ ग्रहण किया।
डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम विजय शंकर मिश्र ने चेयरमैन प्रदीप चौधरी को पद की शपथ दिलाई। इसके बाद चेयरमैन ने सभी 12 सभासदों जिनमें 4 महिलाएं मीनू देवी, राजबीरी, शिखा, सरोज देवी तथा सुशील कुमार, सचिन, दीपक, अमित, विपिन, यशपाल, प्रदुमन, धीरज को शपथ दिलाई। चेयरमैन ने सभी समर्थकों का आभार प्रकट किया। शपथ ग्रहण समारोह में बृजेश वशिष्ठ चेयरमैन, प्रधानाचार्य हरविंद्र सिंह, प्रबंधक शांतनु मित्तल, अजय अरोरा आदि उपस्थित रहे।
---------------
दिव्यांग समर्थक की दस वर्ष की कसम हुई पूरी

फोटो
ऊन। कस्बे के दिव्यांग कमल ने दस वर्ष पूर्व कसम खाई थी कि जब तक प्रदीप चौधरी चेयरमैन नहीं बन जाते तब तक मैं जूते चप्पल नहीं पहनूंगा। चुनाव जीतने के बाद प्रदीप चौधरी ने अध्यक्ष पद की शपथ लेते ही कमल की कसम पूरी हो गई। शपथ लेते ही प्रदीप चौधरी ने अपने दिव्यांग समर्थक कमल को जूते भेंट किए। जूते पहनते समय कमल की आंखे भर आईं। साथ ही अध्यक्ष प्रदीप चौधरी भी भावुक नजर आए।
-----------------
बिना भेदभाव कराऊंगी विश्स कार्य : रीना पंवार
फोटो
कांधला। नगर पंचायत एलम प्रांगण में एसडीएम शामली उद्भव त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रीना पंवार पत्नी अश्वनी पंवार व सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। सभासदों का शपथ ग्रहण दो चरणों में हुआ। एक समय में 6 सभासदों को शपथ दिलवाई गई।
शपथ ग्रहण के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष रीना पंवार ने कस्बे वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर पंचायत एलम की जनता से एक बार फिर उनके परिवार पर विश्वास जताकर उनको जीत दिलाई है। इसके लिए सभी नगरवासी बधाई के पात्र हैं। वह अपने ससुर स्व. राजवीर सिंह पंवार व सास राजदुलारीकी विरासत को आगे बढ़ाते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष बनी हैं। वह किसी को निराश नहीं होने देंगी। अपने पूर्वजों की तरह ही नगर की जनता के लिए कार्य करेंगी। इस प्रकार सभी कस्बेवासियों ने चुनाव में उनके साथ मेहनत की है, उसी प्रकार वह भी पांच साल नगर पंचायत एलम के विकास के लिए बिना भेदभाव विकास कार्य कराएंगी। शपथ ग्रहण सामारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री व एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सुबोध भारतीय, सुधीर पंवार, तरुण अग्रवाल, गौरव खैवाल, सौरभ खैवाल पूर्व प्रधान नीरज मलिक, नगर पालिका लिपिक जसबीर सिंह के साथ ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

-------------------
झिंझाना की नई सरकार ने ग्रहण की शपथ
फोटो
झिंझाना। नगर निकाय चुनाव में नवनिवार्चित नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेशपाल कश्यप व वार्ड सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह ऊन रोड स्थित ब्रज फार्म में हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक शामली तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, राहुल जैन सहित भाजपा नेताओं का अधिशासी अधिकारी योगेंद्र कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद ऊन एसडीएम विजय शंकर मिश्रा नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेशपाल कश्यप एवं सभासदों पिंकी कश्यप, कुसुम, नरेंद्र कश्यप, रिहाना, अनुज गुप्ता, कोमल सैनी, नसीर, जहांगीर, हासिम, जीशान, इस्तखार, शाहनवाज, सरफु निशा को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में वार्ड 14 से नवनिर्वाचित हुए सभासद तसलीम शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित नहीं हुए, जिन्हें बाद में शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर व संचालन राहुल गुप्ता, रामकुमार कश्यप ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर मुख्य रुप से भाजपा के झिंझाना मंडल अध्यक्ष सतीश कश्यप, निकाय संयोजक राहुल गुप्ता, अजय बंसल, सुनील बंसल, बिजेंद्र कश्यप, रवि गहलोत, अरविंद बंसल, डाॅ. गजराज, डाॅ. रामनिवास सहित भाजपा पदाधिकारी व हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed