फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Youth shot inside house in Mukundpur village, critical; one attacker caught

Shamli: घर में घुसकर युवक को गोली मारी, मेरठ रेफर; पुरानी रंजिश में हमला, एक आरोपी पकड़ाया

Sat, 19 Jul 2025 01:06 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 19 Jul 2025 01:06 PM IST
सार

शामली के गांव मुकुंदपुर में पुरानी रंजिश के चलते अफसर नामक युवक को घर में घुसकर गोली मार दी गई। गंभीर हालत में मेरठ रेफर, एक आरोपी पकड़ाया।

विज्ञापन
Shamli: Youth shot inside house in Mukundpur village, critical; one attacker caught
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के गांव मुकुंदपुर में शुक्रवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब पुरानी रंजिश के चलते अफसर नामक युवक को उसके ही घर में घुसकर गोली मार दी गई। सीने में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद अफसर को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन


घटना रात करीब 1 बजे की है। पुलिस के मुताबिक आठ हमलावर अफसर के घर में घुसे और मारपीट के बाद गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार वाले जाग गए और शोर मचाया। इसी दौरान राशिद नाम का एक आरोपी भागते समय गिर गया, जिसे परिजनों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: eerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 19 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले झगड़ा, उसी दिन छह आरोपी शांति भंग में चालान
कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दो दिन पहले दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। शुक्रवार को ही छह लोगों को शांति भंग में चालान किया गया था। देर रात यह घटना सामने आई।

घायल अफसर के भाई इरफान की तहरीर पर शादाब, उसके पिता फाजिल, वासिल, आवेश, फुरकान (सभी मुकुंदपुर खेड़ी), जुनैद (रोटन, थाना झिंझाना) और राशिद (खुरगान) के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed