माहौल खराब करने की कोशिश: मां शाकंभरी देवी पद यात्रा पर फेंका पानी, हंगामा, हिरासत में दूसरे समुदाय का युवक
Shamli News : यूपी के शामली में दूसरे समुदाय के युवक ने माहौल खराब करने की कोशिश की। युवक ने मां शाकंभरी देवी पद यात्रा पर पानी फेंका। इसे लेकर गांव में जमकर हुंगामा हुआ। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
विस्तार
शामली के जलालाबाद में देर रात में मां शाकंभरी देवी पद यात्रा पर दूसरे संप्रदाय के शरारती किशोर ने पानी डालकर माहौल खराब करने का प्रयास किया। लोगों ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। गुस्साए श्रद्धालुओं और लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा भी किया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह श्रद्धालुओं को समझाकर रवाना किया।
जलालाबाद से मां शाकंभरी देवी पद यात्रा के लिए मोहल्ला रामरतन मंडी से यात्रियों का एक जत्था मोनू पाल के नेतृत्व में रात आठ बजे घर से निकला। जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे शामिल थे। जब यात्रा नगर परिक्रमा के दौरान बंबा चौक पर पहुंची तो मुस्लिम संप्रदाय के किशोर द्वारा मां के भवन पर पानी डाल दिया गया। जिसे यात्रियों ने देख लिया और दौड़ कर आरोपी को पकड़ लिया।
वहीं, गण्यमान्य लोगों के कहने पर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस बीच कुछ लोगों ने हंगामा भी किया, लेकिन यात्रा में शामिल जिम्मेदार लोगों ने यात्रियों को शांत कर यात्रा शुरू करा दी। यात्रियों का कहना था कि उन पर कई पत्थर भी फेंके गए। मामले की सूचना पाते ही थानाभवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। यात्रियों को समझाकर गंतव्य के लिए भेजा गया।
आरोपी किशोर गांव में ही एक क्लीनिक पर काम करता है। इस बारे में एसपी अभिषेक का कहना है कि नाबालिग ने यात्रा पर पानी फेंक दिया था। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: युवती के अश्लील फोटो वायरल: पंचायत के फरमान ने हैरत में डाला, थाने पहुंचा मामला, पुलिस ने लिया ये एक्शन
2008 में हो गया था बवाल
लोगों ने बताया कि वर्ष 2008 में भी इसी स्थान पर शाकंभरी देवी यात्रा की ज्योत को पानी डालकर बुझा दिया गया था। जिसके बाद भारी बवाल हुआ था। मामले की सूचना पर हिन्दू संगठन के लोग मौके पर पहुंच गये थे और आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। बाद में पुलिस ने आरोपी पकड़ लिए थे।
यह भी पढ़ें: थाने में बैठी पंचायत: पहले लूटी आबरू, फिर गले में जयमाला डाल लिए सात फेरे, आरोपी बोला- कोर्ट मैरिज भी करूंगा