Shamli: शादी से मना करने पर युवक ने युवती पर झोंका फायर, बाल-बाल बची जान, लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद
Shamli News : शादी से मना करने पर युवक ने युवती के घर जाकर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। इस दौरान युवती बाल-बाल बची।
विस्तार
शामली जनपद में ऊन क्षेत्र के गांव पिंडोरा में शादी से मना करने पर युवक ने युवती पर फायर झोंक दिया। फायरिंग में युवती बाल-बाल बची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के दूसरे साथी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। आरोपी के पास से लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद किया गया है।
गांव पिंडोरा में गुरुवार को एक युवक ने युवती के घर पर जाकर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। युवक के साथ उसका एक अन्य साथी भी था। आरोप है कि युवक युवती पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गई।
यह भी पढ़ें: जयंती पर विशेष: ग्रामीण विकास के सच्चे पैरोकार थे चौधरी चरण सिंह, पढ़िए उनके बारे में अनसुने किस्से
इस प्रकरण में युवती के पिता ने दो युवकों के खिलाफ पुलिस चौकी में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी धर्मेंद्र पुत्र सुखपाल निवासी रंगाना हाल निवासी मोहल्ला माजरा थाना व कस्बा झिंझाना को लाइसेंसी रिवॉल्वर, दो खोखे व कार के साथ दबोच लिया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: UP: जेल गया कमर अहमद काजमी, दुबई से जुड़े हैं तार, करोड़ों के फर्जीवाड़े का खुला हर राज