{"_id":"658676c92138d4f14b038104","slug":"qamar-ahmed-kazmi-sent-to-jail-in-gst-evasion-case-and-revealed-connection-with-dubai-2023-12-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आदित्य राणा पर ढाई लाख का इनाम, गांव में पुलिस का सख्त पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आदित्य राणा पर ढाई लाख का इनाम, गांव में पुलिस का सख्त पहरा
Sat, 23 Dec 2023 11:27 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 23 Dec 2023 11:27 AM IST
सार
आदित्य राणा पर ढाई लाख का इनाम है, लेकिन फिर भी पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई है। उसके गांव में पुलिस का सख्त पहरा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदित्य राणा के गांव आने की अफवाह के बाद पुलिस ने गांव राणा नंगला में गश्त बढ़ा दी है। गांव में पुलिस की चौबीस घंटे तैनाती होने के बाद भी पुलिस अधिकारियों ने आदित्य की तलाश में कोशिशें तेज कर दी हैं। आदित्य को फरार हुए एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है, जबकि डीजीपी ने आदित्य पर ढाई लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
सोमवार को एसओजी टीम व पुलिस बल ने आदित्य राणा के आने की सूचना पर गांव पहुंच कर परिजनों से पूछताछ की थी। बुधवार शाम थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने पुलिस बल के साथ गांव में पैदल गश्त की।
विज्ञापन
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने ग्रामीणों से कहा कि किसी भी ग्रामीण को आदित्य से डरने की जरूरत नहीं है। अगर किसी को आदित्य के बारे में जानकारी मिले तो पुलिस को सूचित करें। 23 अगस्त को थाना शिवालाकलां के एक मुकदमे में बिजनौर कोर्ट में पेशी से लौटते समय शाहजहांपुर स्थित एक ढाबे से आदित्य राणा पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। जिसके बाद से उसके गांव राणा नंगला में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।
विज्ञापन