{"_id":"64c49582900e1521730d9d05","slug":"shamli-woman-dies-daughter-seriously-injured-after-being-buried-under-debris-due-to-falling-ceiling-of-room-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: भरभराकर गिरी कमरे की छत, मलबे में दबकर विधवा महिला की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: भरभराकर गिरी कमरे की छत, मलबे में दबकर विधवा महिला की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल
Sat, 29 Jul 2023 09:59 AM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 29 Jul 2023 09:59 AM IST
सार
Shamli News : रात के समय अचानक से कमरे की छत भरभराकर गिर गई। वहीं, मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है।
विज्ञापन
कमरे की छत गिरने से महिला की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शामली जनपद में चौसाना क्षेत्र के पांथूपुरा में एक मकान की छत गिरने से विधवा महिला शिक्षा (44) की मौत हो गई। बताया गया कि जिस कमरे की छत गिरी है, उसमें मृतका की बेटी भी सो रही थी। हादसे में बेटी रूपा (22) भी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, युवती की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे मलबे से बाहर निकाला। हालांकि तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। महिला के शव को भी बाहर निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर शनिवार सुबह पुलिस व उप-जिलाधिकारी विजय शंकर मिश्रा मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, आसपास के लोगों का कहना है कि मृतका के पास आय का कोई साधन नहीं था, दुधारू पशुओं को पालकर ही महिला अपने बेटी का जीवन यापन कर रही थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एक साथ उठीं तीन अर्थियां: मुखाग्नि देते हुए बिलख पड़े पिता, खुशियों से भरा था परिवार, अब पसरा मातम
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। इस दौरान उप-जिलाधिकारी ने परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़ें: मणिपुर जैसी घटना: किशोरी को निर्वस्त्र दौड़ाने के मामले में एक्शन, अहम सुराग से सामने आएंगे दरिंदों के चेहरे