फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Woman dies daughter seriously injured after being buried under debris due to falling ceiling of room

Shamli: भरभराकर गिरी कमरे की छत, मलबे में दबकर विधवा महिला की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल

Sat, 29 Jul 2023 09:59 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 29 Jul 2023 09:59 AM IST
सार

Shamli News : रात के समय अचानक से कमरे की छत भरभराकर गिर गई। वहीं, मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है।

विज्ञापन
Shamli: Woman dies daughter seriously injured after being buried under debris due to falling ceiling of room
कमरे की छत गिरने से महिला की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद में चौसाना क्षेत्र के पांथूपुरा में एक मकान की छत गिरने से विधवा महिला शिक्षा (44) की मौत हो गई। बताया गया कि जिस कमरे की छत गिरी है, उसमें मृतका की बेटी भी सो रही थी। हादसे में बेटी रूपा (22) भी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, युवती की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे मलबे से बाहर निकाला। हालांकि तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। महिला के शव को भी बाहर निकाल लिया गया है। 

विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर शनिवार सुबह पुलिस व उप-जिलाधिकारी विजय शंकर मिश्रा मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, आसपास के लोगों का कहना है कि मृतका के पास आय का कोई साधन नहीं था, दुधारू पशुओं को पालकर ही महिला अपने बेटी का जीवन यापन कर रही थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक साथ उठीं तीन अर्थियां: मुखाग्नि देते हुए बिलख पड़े पिता, खुशियों से भरा था परिवार, अब पसरा मातम
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। इस दौरान उप-जिलाधिकारी ने परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें: मणिपुर जैसी घटना: किशोरी को निर्वस्त्र दौड़ाने के मामले में एक्शन, अहम सुराग से सामने आएंगे दरिंदों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed