फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli will operate 150 buses via Loni-Baraut depot

हरिद्वार कांवड़ मेला 2022: लोनी- बडौत डिपो की शामली से होकर 150 बसों का होगा संचालन

Mon, 11 Jul 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Shamli will operate 150 buses via Loni-Baraut depot
दिल्ली- शामली-सहारनपुर मार्ग पर यूपी रोडवेज की बसों का नहीं रहेगा टोटा
विज्ञापन

कांवड़ियों की सुविधा के लिए 24 घंटे चलेगी रोडवेज की बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। हरिद्वार कांवड़ मेला 2022 के लिए इस बार दिल्ली-शामली-सहारनपुर मार्ग पर यूपी रोडवेज की बसों का टोटा नहीं रहेगा। हरिद्वार के लिए 24 घंटे लोनी और बड़ौत डिपो की 150 बसें शामली से होकर गुजरेंगी। सहारनपुर रीजन से 200 बसें जिनमें 100 बसें सहारनपुर, 100 बसें मुजफ्फरनगर डिपो की हरिद्वार के लिए दौड़ेंगी।
सावन मास भगवान आशुतोष को समर्पित है। सावन शुरू होते ही देशभर के लाखों श्रद्धालु हरिद्वार में स्नानदान और विशेष पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं। इस बार सावन का महीना 14 जुलाई से शुुरू हो रहा है। इस दिन से हरिद्वार कांवड़ मेला 2022 भी शुरू हो जाएगा। कांवड़ मेले में हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शिवभक्त कांवड़ियां हरिद्वार-गंगोत्री, ऋषिकेश से लाखों कांवड़ियां अपने गृह जनपद के लिए रवाना हो जाते हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार कांवड़ यात्रा के मद्देनजर यूपी रोडवेज के सहारनपुर रीजन में दिल्ली से मुजफ्फरनगर होकर 200 बसों और दिल्ली-शामली-सहारनपुर मार्ग पर लोनी व बड़ौत डिपो की 150 बसों का हरिद्वार के लिए संचालन किया जाएगा। सहारनपुर रीजन के आरएम अनिल कुमार ने बताया कि 13 जुलाई से हरिद्वार कांवड़ मेला शुरू होते ही सभी यूपी रोडवेज बसें संचालित हो जाएंगी। 24 घंटे शिवभक्तों के लिए यूपी रोडवेज बसों की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed