फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Uncontrolled bus collides with divider, driver falls from window tragic death

shamli: अनियंत्रित बस डिवाइडर से टकराई, खिड़की से गिरे चालक की दर्दनाक मौत

Sun, 04 Feb 2024 10:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 04 Feb 2024 10:49 AM IST
सार

शामली में मुजफ्फरनगर मार्ग पर कुड़ाना मोड़ के नजदीक एक अनुबंधित बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। खिड़की से गिरे चालक की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Shamli: Uncontrolled bus collides with divider, driver falls from window tragic death
road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में मुजफ्फरनगर मार्ग पर कुड़ाना मोड़ के निकट रोडवेज की अनुबंधित बंस असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई और खिड़की से गिरे चालक की सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह मुजफ्फरनगर डिपो की अनुबंधित बस मुजफ्फरनगर से शामली आ रही थी। बस में चालक लोकेश कुमार (40) निवासी गांव बामनहेड़ी थाना शहर कोतवाली मुजफ्फरनगर था। जब बस करीब साढ़े 7 बजे शामली में आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में कुड़ाना मोड़ के निकट पहुंचा तो बस अचानक असंतुलित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन


इस दौरान खिड़की खुल गई और चालक बस से नीचे डिवाइडर पर गिर गया। सिर में गहरी चोट लगने से चालक की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। आदर्श मंडी थाना प्रभारी ने बताया परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed