फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Truck filled with carpet caught fire after hitting a pillar, driver-cleaner saved

Shamli: खंभे से टकराकर कालीन से भरे ट्रक में लगी आग, चालक-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान

Thu, 22 Feb 2024 09:19 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 22 Feb 2024 09:19 AM IST
सार

शामली जनपद में बुधवार देर रात कालीन से भरा ट्रक आग का शिकार हो गया। बताया गया कि ट्रक बिजली के खंभे से टकरा गया, चिंगारी निकलने से आग लग गई। चालक और क्लीनर ने जैसे तैसे कूदकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
Shamli: Truck filled with carpet caught fire after hitting a pillar, driver-cleaner saved
ट्रक में लगी आग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शामली के मोहल्ला धीमानपुरा में देर रात कालीन से भरा ट्रक विद्युत खंभे से टकरा गया। तारों से निकली चिंगारी से ट्रक में आग लग गई। चालक व क्लीनर ने कूदकर जान बचाई। आग लगने से आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रक में लगी आग को बुझाया।
विज्ञापन


बुधवार देर रात पानीपत से कालीन लेकर ट्रक मुजफ्फरनगर की तरफ जा रहा था। जब ट्रक शामली शहर में धीमानपुरा भिक्की मोड़ के निकट पहुंचा तो अचानक असंतुलित हो गया और विद्युत खंभे से टकरा गया। टक्कर लगने से जोर के धमाके की आवाज हुई और आसपास के लोग जाग गए।
विज्ञापन


टक्कर लगने के बाद विद्युत लाइन के तारों से निकली चिंगारी से ट्रक में लदे कालीन में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर दिया। आग लगने से आसपास रहने वाले लोगों में अफरा तफरी मची रही। चालक व क्लीनर ने ट्रक से कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने तत्काल ट्रक में आग लगने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद ट्रक को क्रेन की मदद से मौके से हटवाया गया। आग लगने से ट्रक में लदा लाखों रुपये का कालीन जल गया। इस दौरान टक्कर लगने से एक दुकान में भी नुकसान होना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed