फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Three youths warned of self-immolation in Panchayat, one youth poured diesel on himself

Shamli: पंचायत में तीन युवकों ने दी आत्मदाह की चेतावनी, एक युवक ने खुद पर उड़ेला डीजल, जानें फिर क्या हुआ

Wed, 09 Jul 2025 08:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 09 Jul 2025 08:26 PM IST
सार

ऊन तहसील में विद्युत विभाग के खिलाफ भगत सिंह युवा समिति का धरना 20 दिन से चल रहा है। विद्युत कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। बुधवार को इस मामले में पंचायत की गई।  

विज्ञापन
Shamli: Three youths warned of self-immolation in Panchayat, one youth poured diesel on himself
युवक से तेल की कनस्तरी छीनते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊन तहसील कार्यालय में विद्युत विभाग के खिलाफ चल रहे धरने में बुधवार को पंचायत की गई। किसी अधिकारी के न पहुंचने पर तीन कार्यकर्ताओं ने आत्मदाह की चेतावनी दी। पुलिस की मौजूदगी में एक कार्यकर्ता अमित कुमार ने अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। पुलिस व धरने पर मौजूद लोगों ने उससे तेल की केन छीनी। 
विज्ञापन

 

Shamli: Three youths warned of self-immolation in Panchayat, one youth poured diesel on himself
युवक को आत्मदाह करने से रोकती पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला
भगत सिंह युवा समिति की तरफ से 20 दिन से तहसील कार्यालय में विद्युत विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन चल रहा है। समिति की मांग है कि चार अप्रैल को पांच लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लें, कस्बे के लोगों पर विद्युत विभाग द्वारा किए गए जुर्माने को हटाया जाए। कई बार समझौता वार्ता हुई लेकिन समाधान नहीं होने पर बुधवार को महापंचायत की घोषणा की गई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में बड़ी संख्या में कस्बे व आसपास गांव के किसान शामिल हुए। पंचायत में मौजूद लोगों ने विद्युत अधिकारियों को बुलाने की मांग की। साथ ही तीन कार्यकर्ताओं वासु मुखिया, अमित कुमार और छोटू ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी। इसकी जानकारी मिलने पर झिंझाना थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। 
इसी दौरान अचानक अमित कुमार ने केन से अपने ऊपर डीजल डाल लिया। पुलिस और लोगों ने अमित से केन छीनकर उसे बचाया। इस दौरान अफरातफरी और हंगामे की स्थिति बन गई। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। कार्यकर्ता विद्युत विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। 
 
विज्ञापन

थाना प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने साक्ष्य के साथ तहरीर देने की बात कहते हुए धरना समाप्त करने की अपील की, लेकिन कोई हल न निकलने पर धरना जारी रखने की घोषणा की गई।
पंचायत की अध्यक्षता सरदार मंगल सिंह ने की और संचालन नीरज पहलवान ने किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार, देवराज पहलवान, मंगल सिंह, प्रभात मलिक, गुरदीप सिंह, अरविंद राठी, सचिन, अनिरुद्ध, सत्यवीर, देवेंद्र सिंह, सुबोध पंवार, मनोज प्रधान, कुलदीप, विशु मलिक, मनीष कालखंडे आदि मौजूद रहे। 
 

विद्युत कर्मियों के खिलाफ दी तहरीर
कस्बे के मोहल्ला ब्राह्मणान निवासी अनीता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार अप्रैल की सुबह साढ़े पांच बजे सीढ़ी लगाकर पांच लोग घर में घुस गए। आरोप है कि उन्होंने उसके साथ अभद्रता और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कहा कि वे बिजली वाले हैं और चेकिंग करने आए हैं। महिला ने विद्युतकर्मियों पर चेकिंग के नाम पर घर से जेवर लूटने का आरोप लगाया, जबकि उनके घर में बिजली चोरी नहीं मिली। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed