फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Three arrested with Doda poppy worth Rs 2.5 crore, smugglers were carrying it in a truck

Shamli: ढाई करोड़ के डोडा पोस्त के साथ तीन गिरफ्तार, ट्रक में भरकर ले जा रहे थे, ऐसे पकड़े गए तस्कर

Mon, 16 Jun 2025 11:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 16 Jun 2025 11:27 PM IST
सार

मेरठ करनाल हाईवे स्थित ढाबे से नारकोटिक्स और पुलिस ने घेराबंदी करके तीनों तस्करों को पकड़ लिया। साथ ही डोडा पोस्त भरे ट्रक को थाने में खिंचवा लिया। कहां से लाया जा रहा था, कहां सप्लाई किया जाना था, इसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Shamli: Three arrested with Doda poppy worth Rs 2.5 crore, smugglers were carrying it in a truck
मेरठ करनाल हाईवे स्थित ढाबे से नारकोटिक्स और पुलिस ने घेराबंदी करके तीनों तस्करों को पकड़ लिया। साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झिंझाना कस्बे में मेरठ करनाल हाईवे स्थित ढाबे से सहारनपुर नारकोटिक्स टीम एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में ट्रक से करीब ढाई करोड़ का डोडा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने तीन डोडा तस्करों को गिरफ्तार किया। साथ ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

Shamli: Three arrested with Doda poppy worth Rs 2.5 crore, smugglers were carrying it in a truck
पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को सहारनपुर नारकोटिक्स टीम लीडर मोरध्वज सिंह, भूपेन्द्र सिंह, अवधेश कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बिडौली चेकपोस्ट प्रभारी अजयपाल सिंह ने कार्रवाई की। मेरठ करनाल हाईवे पर बिडौली सादात समाना खालसा ढाबे से ट्रक संख्या यूपी 12 सीटी 1401 से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ डोडा-पोस्त बरामद किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों नौशाद निवासी जलालाबाद, बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर निवासी शाहबाद कुरुक्षेत्र हरियाणा, मुस्तकीम निवासी खानपुर गुर्जर थाना गंगोह सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी मुकरीम, बिलाल निवासी खानपुर थाना गंगोह सहारनपुर भाग गए। 
 
विज्ञापन

ट्रक से 12 कुंतल 47 किलो डोडा-पोस्त बरामद किया है। पुलिस के अनुसार जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये है। कोतवाली प्रभारी जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही अन्य आरोपी भी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed