फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: There was conflict between the two parties over the burial of the dead in the cemetery

Shamli: कब्रिस्तान में मुर्दा दफनाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे, एक आरोपी हिरासत में

Tue, 14 Feb 2023 09:11 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 Feb 2023 09:11 PM IST
सार

Shamli News : कब्रिस्तान में मुर्दा दफनाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। पुलिस ने एक आरोपी हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Shamli: There was conflict between the two parties over the burial of the dead in the cemetery
दो पक्षों के बीच संघर्ष। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के कैराना में निजी भूमि पर बनाए गए कब्रिस्तान में मुर्दा दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराते हुए मौके से एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला आलकलां अलीपुर रोड निवासी कुर्बान पक्ष की ओर से पैतृक भूमि पर मुर्दे दफनाने के लिए कब्रिस्तान बना हुआ है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे दूसरी बिरादरी का मुर्दा दफनाने के लिए कब्रिस्तान में कब्र खोदी जा रही थी। इस दौरान कुर्बान पक्ष ने मुर्दा दफनाए जाने का विरोध किया। इसके बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी हो गई और वह आमने-सामने आ गए। विवाद इस हद तक पहुंचा कि दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

विज्ञापन

वहां मौजूद कुछ वरिष्ठ लोगों ने मामले को शांत करा दिया, जिस पर दोनों पक्ष अपने घर पहुंच गए। कुछ ही देर के बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने सामने आ गए। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। इस दौरान एक पक्ष के युवक ने कोतवाली प्रभारी पंकज त्यागी को फोन पर कहा कि यहां गोली चल रही हैं। जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया।

वहीं आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बल प्रयोग कर दोनों पक्षों के लोगों को शांत किया। गोली लगने या चलने का कोई मामला नहीं निकला। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर डबल मर्डर केस: इंसाफ की आस में सूख गए परिजनों के आंसू,हत्यारों का नहीं लगा सुराग,आखिर कब मिलेगा इंसाफ

उधर, दोनों पक्षों में विवाद के चलते कब्रिस्तान में खोदी गई कब्र को भी मिट्टी से समतल कर दिया गया। शव को दूसरे कब्रिस्तान में दफन कराया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि कब्रिस्तान में मुर्दा दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। मामले में कुर्बान की ओर से मोहल्ले के ही शहजाद, अल्ताफ, मुकीम, मुरसलीन, सद्दाम व साजिद के विरुद्ध घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: नकली नोट का मामला: आफताब का पाकिस्तान से कनेक्शन, पूछताछ में उगला ऐसा सच, पुलिस अफसर भी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed