फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Theft accused escaped from the custody of Panipat police, returned when his father was caught

Shamli: पानीपत पुलिस की हिरासत से चोरी का आरोपी भागा, पिता को पकड़ा तो वापस पहुंचा

Thu, 07 Dec 2023 03:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 07 Dec 2023 03:14 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पानीपत पुलिस की गिरफ्त से  चोरी का आरोपी भाग निकला। हालांकि पुलिस ने आरोपी के पिता को पकड़ा तो वह वापस पहुंच गया।

विज्ञापन
Shamli: Theft accused escaped from the custody of Panipat police, returned when his father was caught
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हरियाणा के पानीपत जिले की थाना सेक्टर 13 की पुलिस टीम ने शामली में दबिश देकर चोरी के मामले में युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी पकड़े जाने के बाद पुलिस की हिरासत से भाग गया, जिससे पुलिस में खलबली मच गई। बाद में पुलिस ने आरोपी के पिता को पकड़ लिया, जिसके बाद आरोपी खुद ही पुलिस के पास आ गया। पुलिस आरोपी को लेकर पानीपत के लिए चली गई।

विज्ञापन


गुरुवार दोपहर को पानीपत जिले की सेक्टर 13 पुलिस की टीम ने मोहल्ला पंसरियान में दबिश देकर चोरी के मामले में रोहित उर्फ कालिया को हिरासत में लिया। पुलिस जब युवक को गाड़ी में बैठा रही थी, तो युवक दूसरी तरफ खिड़की के कूदकर भाग गया।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को तलाश भी किया मगर उसका कोई पता नहीं लग सका। जिस पर पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया। कहा कि आरोपी के न हीं आने तक पिता को नहीं छोड़ा जाएगा। जिस पर करीब दस मिनट बाद ही आरोपी मौके पर आ पहुंचा। जिस पर आरोपी के पिता को पुलिस ने छोड़ दिया।

शामली की शहर कोतवाली में पानीपत पुलिस के उप निरीक्षक यूसुफ की तरफ से आमद दर्ज कराई है।पानीपत पुलिस ने बताया कि उनके यहां चोरी की घटना हुई थी, जिसमें रोहित का नाम प्रकाश में आया है।

पूछताछ के लिए युवक को हिरासत में लिया गया है। उनके थाने पर चोरी का मामला दर्ज है। शामली कोतवाली प्रभारी समय सिंह अत्री का कहना है कि पानीपत पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए आमद दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed