फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: the victim family has pasted the posters of the exodus after the police did not take action

Shamli: घरों पर चस्पा किए 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर, कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने लिया ये फैसला

Thu, 23 Mar 2023 11:43 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 Mar 2023 11:43 PM IST
सार

Shamli News : पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ित परिवार ने अपने घरों पर 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर चस्पा किए हैं। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Shamli: the victim family has pasted the posters of the exodus after the police did not take action
घरों पर पोस्टर चस्पा किए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद में आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव मुंडेट कलां में दो भाइयों के साथ मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने पर एक परिवार के लोगों ने सात-आठ घरों पर यह मकान बिकाऊ है,लेने के लिए संपर्क करें के पर्चे चस्पा कर दिए। सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची और पीड़ित परिवार से मिलकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने घरों पर चस्पा किए गए पर्चे उतार दिए।

विज्ञापन


गांव मुंडेट कलां निवासी खुर्शीद ने बृहस्पतिवार को आदर्श मंडी थाने पर तहरीर देकर बताया कि सुबह करीब नौ बजे उसका भाई शाहिद दवा लेने दुकान पर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव निवासी सचिन ने शाहिद के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। वह अपने भाई को बचाने के लिए पहुंचा तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


पीड़ितों का कहना है कि आरोपी पूर्व में एक मामले में जेल जा चुका है और कई साल पहले से जमानत पर आया हुआ है। पीड़ितों ने आरोपी से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कुट्टू के आटे से सावधान: यहां व्रत का भोजन खाकर बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की हालत, हर तरफ मचा हड़कंप,तस्वीरें

पीड़ित पक्ष ने अपराह्न करीब तीन बजे सात-आठ घरों पर यह मकान बिकाऊ है, लेने के लिए संपर्क करें के पर्चे चस्पा कर दिए। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपी पक्ष उन्हें बार-बार परेशान करता है, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने से क्षुब्ध होकर उन्होंने मकान बेचने के लिए पर्चे चस्पा किए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित पक्ष को आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पीड़ितों ने अपने घरों पर चस्पा किए पर्चे हटा दिए। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: धमकी से दहशत में परिवार, बच्चों को नहीं भेजते स्कूल, घर का सामान भरकर पलायन की तैयारी

आदर्श मंडी थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दोपहर में ही रिपोर्ट दर्ज कर ली थी और घायलों का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया जा चुका है। इस मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed