मेरठ में ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गणेशपुरी और गौतमनगर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक के बाद एक करीब 100 लोग बेहोश हो गए। सूचना पुलिस तक पहुंची तो पूरे शहर में दहशत का माहौल हो गया। बताया गया कि कुट्टू के आटे का खाना खाने से लोगों की हालत बिगड़ी है।
बताया गया कि सभी को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है।
2 of 6
कुट्टे के आटे से बिगड़ी तबीयत।
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, प्रथम नवरात्र व्रत पारण करने के बाद कुट्टू के आटा का भोजन खाना से गणेशपुरी और गौतमनगर के करीब सौ लोग बीमार हो गए। इस दौरान कुछ लोग उलटी करते हुए बेहोश हो गए।
3 of 6
मौके पर मौजूद जांच करने पहुंची टीम
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि 10 बीमार लोगों को जिला अस्पताल और इंद्रप्रस्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके अलावा अन्य घायलों को जिले के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
4 of 6
मरीज को अस्पताल ले जाते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
टीम के अनुसार, सभी ने घर के पास दो किराना स्टोरों से आटा खरीदा था। शिकायत पर पहुंची एफएसडीए की टीम ने दोनों दुकानों में जांच की।
5 of 6
मौके पर मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
कुट्टू का आटा खाने की वजह से गणेशपुरी और गौतमनगर के लोग पेट में इंफेक्शन, उलटी और दस्त आदि से ग्रस्त हुए हैं। बुधवार देर रात से ही लोग पेट के दर्द की समस्या को लेकर ब्रह्मपुरी थाना रोड स्थित इंद्रप्रस्थ अस्पताल, जिला अस्पताल और निजी चिकित्सकों के यहां पहुंचने शुरू हो गए थे।