फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: The main plaintiff of Shri Krishna Janmabhoomi received a threat from Pakistan

Shamli: श्री कृष्ण जन्मभूमि मामले के मुख्य वादी को पाकिस्तान से मिली धमकी, कहा- कोर्ट गए तो बम से उड़ा देंगे

Wed, 13 Nov 2024 11:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 13 Nov 2024 11:04 PM IST
सार

बुधवार रात आशुतोष पांडे के फोन पर पाकिस्तान के नंबर से कॉल आई। उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस में मामले की शिकायत की गई है।

विज्ञापन
Shamli: The main plaintiff of Shri Krishna Janmabhoomi received a threat from Pakistan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा के मुख्य वादी एवं पक्षकार कांधला के रहने वाले आशुतोष पांडे को पाकिस्तान के अज्ञात नंबर से कॉल कर बम से उड़ाने की धमकी दी गई। पांडे ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। 
विज्ञापन

 

श्री कृष्ण जन्म भूमि मथुरा के मुख्य वादी एवं श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष पांडे कांधला के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार रात करीब 9:30 बजे उनके पास पाकिस्तान के नंबर से कॉल की गई। कॉल करने वाले ने कहा कि मंदिर और शाही मस्जिद ईदगाह के चल रहे विवाद से पीछे हट जाओ। यदि पीछे नहीं हटे तो 19 नवंबर को हाईकोर्ट में तारीख पर ही बम लगाकर उड़ा देंगे। शव का भी पता नहीं लगेगा। 
पीड़ित का आरोप है कि बीती जनवरी माह में भी उन्हें पाकिस्तान से धमकी दी गई थी।  पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed