फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: The condition of eight members of the same family deteriorated due to drinking buttermilk and milk

Shamli: छाछ और दूध पीने से एक ही परिवार के आठ सदस्यों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती कराया

Mon, 18 May 2026 10:22 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 18 May 2026 10:22 PM IST
सार

गांव भैंसानी इस्लामपुर में मुस्तफा के घर में रात के बचे दूध की छाछ बनाई गई थी। बड़ों ने छाछ पिया, जबकि बच्चों ने दूध पिया था। सभी को उल्टी और बेचैनी होने लगी। ग्रामीणों ने पूरे परिवार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन
Shamli: The condition of eight members of the same family deteriorated due to drinking buttermilk and milk
अस्पताल में भर्ती परिवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थानाभवन के गांव भैंसानी इस्लामपुर में सोमवार सुबह घर पर बनाई छाछ व दूध पीने से एक परिवार के आठ सदस्यों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बीमार होने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें दूध पिलाया गया था। सभी को उल्टी, घबराहट और बेचैनी होने पर थानाभवन के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है। चिकित्सकों ने दूध या छाछ खराब होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

Shamli: The condition of eight members of the same family deteriorated due to drinking buttermilk and milk
अस्पताल में भर्ती बीमार। - फोटो : अमर उजाला
गांव भैंसानी इस्लामपुर निवासी मुस्तफा ने अपने घर में गाय पाल रखी है। बताया कि सोमवार सुबह रात के दूध से छाछ बनाई गई थी, जिसे परिवार के सदस्यों ने पिया। इसके अलावा दो बच्चों को दूध पिलाया गया। दूध और छाछ पीने के कुछ ही देर बाद परिवार के लोगों को अचानक उल्टी, घबराहट और जी मिचलाने की समस्या बन गई। इससे परिवार में अफरातफरी मच गई बीमार होने वालों में मुस्तफा (55), उनकी पत्नी जाहिदा (50), पुत्र मोहम्मद उमर (25), पुत्रवधू गुलफशा (22), दरक्शा (23), फरहान (18 माह), फरहीन (5 माह) आलिया (18 माह) शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

तबीयत खराब होने पर अन्य परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी बीमार लोगों व बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल सभी मरीज चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सक का कहना है कि रात का दूध या छाछ खराब होने या किसी अन्य कारण से दूषित हो जाने से फूड प्वाइजनिंग हुई है। मुस्तफा ने बताया कि बच्चों को दूध पिलाया गया था जबकि परिवार के अन्य लोगों ने सुबह छाछ पी थी। 
 
विज्ञापन

गर्मी में ये बरतें सावधानी
जिला अस्पताल के सीएमएस डा. किशोर कुमार आहूजा के अनुसार...
- बासी भोजन का सेवन न करें।
- खाने-पीने की चीजों को ढककर रखें।
- अधिक मसाले वाला भोजन न लें।
- खाने पीने की चीजों में साफ-सफाई का ध्यान रखें।
- अधिक मात्रा में पानी व अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें।
- तेज धूप में जाने से बचें, ज्यादा ठंडे पेय पदार्थों से परहेज करें।
- कोई समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह लें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed