फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli Tehsil became winner in Kabaddi competition

कबड्डी प्रतियोगिता में शामली तहसील बनी विजेता

Fri, 07 Oct 2022 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Shamli Tehsil became winner in Kabaddi competition
शामली आरके इंटर कॉलेज में आयोजित कब्बडी प्रतियोगिता में खिलाडियो से परिचय लेते प्रधानाचार्य लो? - फोटो : SHAMLI
कबड्डी प्रतियोगिता में शामली तहसील बनी विजेता
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली में जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तीनों तहसील की टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सीनियर और सब जूनियर वर्ग में शामली तहसील की टीम विजेता रही।
कॉलेज के खेल मैदान पर बृहस्पतिवार को आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से कहा कि वे खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लें। उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में 47 अंक प्राप्त कर शामली तहसील की टीम प्रथम स्थान पर रही। ऊन तहसील 18 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही। सब जूनियर वर्ग में 18 अंक प्राप्त कर शामली तहसील प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय स्थान पर नौ अंक लेकर ऊन तहसील रही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीनियर और सब जूनियर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमें शुक्रवार को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता आरके इंटर कॉलेज शामली में ही होगी। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक योगेंद्र मलिक, डॉ. अमरपाल, मदनपाल, फूल कुमार, विकास तोमर, विरेंद्र मलिक, राजदेव बालियान, उस्मान, नवाब सिंह मलिक, पुष्पेंद्र कुमार, अनिल शर्मा, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

शामली आरके इंटर कॉलेज में आयोजित कब्बडी प्रतियोगिता में कब्बडी खेलते खिलाडी

शामली आरके इंटर कॉलेज में आयोजित कब्बडी प्रतियोगिता में कब्बडी खेलते खिलाडी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed