फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli team reached the final of Kabaddi Under 17 boys category

अंडर 17 बालक वर्ग के फाइनल में पहुंची शामली की टीम

Sun, 11 Sep 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Shamli team reached the final of Kabaddi Under 17 boys category
शामली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलिज में प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेती शिकारपु? - फोटो : SHAMLI
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता का दूसरा दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्या भारती द्वारा आयोजित 33वीं प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। अंडर 17 बालक वर्ग में शामली और अंडर 14 बालिका वर्ग में हापुड़ की टीम फाइनल में पहुंचीं।
कॉलेज के मैदान में चल रही प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई जिलों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। इस प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। दूसरे दिन हुए मुकाबलों में अंडर 14 बालक वर्ग में शिकारपुर की टीम ने शामली की टीम को चार अंकों से हराया। इसी वर्ग में खुर्जा की टीम ने साहिबाबाद को 40 अंक से हराया।
विज्ञापन

अंडर 17 बालिका वर्ग में धामपुर ने सिकंदराबाद की टीम को हराया। कॉलेज के प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने बताया कि टीमों के बीच हुए निर्णायक मुकाबलों में अंडर 17 बालक वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली की टीम ने जहांगीराबाद की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर 19 में बालिका वर्ग में हापुड़ की टीम ने फाइनल में स्थान बनाया। अंडर 14 बालक वर्ग में शामली की टीम ने सेमीफाइनल में स्थान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं, विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रतियोगिता में कोच नितिन कुमार और निर्णायक मंडल में नीरज मेरठ, अनिल जहांगीराबाद, पूर्णिमा धामपुर, मनीषा ककोड़ से, आशीष मुजफ्फरनगर से, दिनेश सिकंदराबाद रहे। उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, जिला प्रमुख अनिल कुमार, आरएसएस के जिला प्रचार विराट, नगर प्रचारक शिवांशु, आचार्य मोहर सिंह, नीटू कश्यप, पुष्पेंद्र शर्मा, पवन कुमार, मधुबन शर्मा, सचिन कुमार, बिजेंद्र सिंह, ब्रजपाल सिंह, परितोष कुमार, योगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

शामली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलिज में प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेती खुर्जा व ?

शामली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलिज में प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेती खुर्जा व ?- फोटो : SHAMLI

शामली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलिज में प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेती शामली व स?

शामली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलिज में प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेती शामली व स?- फोटो : SHAMLI

शामली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलिज में प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेती शामली व स?

शामली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलिज में प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेती शामली व स?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed