फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli sugar mill started, there was jam in the city throughout the day

Shamli News: शामली चीनी मिल शुरू, शहर में दिनभर लगा रहा जाम

Sat, 02 Dec 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 02 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Shamli sugar mill started, there was jam in the city throughout the day
शामली धीमानपुरा मार्ग पर गन्ने की ट्रालियो से लगा जाम
शामली। अपर दोआब चीनी मिल शुक्रवार को शुरू हो गई। मिल चालू होने के बाद हर बार की तरह इस बार भी शहर में जाम लग गया। जाम लगने से आने जाने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकारियों के मुताबिक चीनी मिल में बोगी, ट्रैक्टर ट्राॅली और ट्रक से सबसे पहले गन्ना लाने वाले किसानों और चालकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही अपर दोआब चीनी मिल शामली में गन्ना लदे वाहनों का आना शुरू हो गया था। दोपहर तक गन्ना यार्ड फुल हो गया। गन्ने के ज्यादा वाहन आने से मिल गेट से लेकर शामली कोतवाली गेट तक वाहनों की लंबी कतार रही। चीनी मिल के इकाई प्रमुख प्रदीप सल्लार ने पंडित के माध्यम से विधिवत हवन के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस दौरान प्रथम बोगी लाने वाले गन्ना किसान विजय सिंह भैंसवाल, संजीव कुमार बनत, ट्रैक्टर ट्राॅली से गन्ना लाने वाले किसान सुरेंद्र कुमार और गजेंद्र शामली को शाल ओढ़ाकर पुरस्कृत किया। सल्लार ने बताया कि चीनी मिल दोपहर दो बजे चलनी थी, किंतु दो घंटे देरी से शाम चार बजे चली। देरी से मिल चलने से गन्ने के वाहनों के कारण शहर में जाम लगा है।

शामली धीमानपुरा मार्ग पर गन्ने की ट्रालियो  से लगा जाम

शामली धीमानपुरा मार्ग पर गन्ने की ट्रालियो से लगा जाम

शामली धीमानपुरा मार्ग पर गन्ने की ट्रालियो  से लगा जाम

शामली धीमानपुरा मार्ग पर गन्ने की ट्रालियो से लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed