फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli Sugar Mill sent proposal to sell land to Setu Nigam

Shamli News: शामली चीनी मिल ने भूमि बेचने का प्रपोजल सेतु निगम को भेजा

Thu, 22 Feb 2024 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Shamli Sugar Mill sent proposal to sell land to Setu Nigam
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे के 89 रेलवे फाटक के उपरिगामी पुल की सर्विस लेन की भूमि बेचने के लिए शामली चीनी मिल ने अपना प्रपोजल बनाकर उत्तर प्रदेश सेतु निगम सहारनपुर मंडल को भेज दिया है। साथ ही सेतु निगम को शामली मिल ने उपरिगामी पुल की सर्विस लेन की भूमि की जद में आ रहे प्रोजेक्ट की जानकारी दी। शामली मिल और सेतु निगम के बीच आगामी 23 फरवरी को शामली में बैठक में हल निकलने की संभावना है। बैठक में मामले को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन


मेरठ-करनाल हाईवे के 89 नंबर रेलवे फाटक पर उपरिगामी पुल रेलवे और राज्य सरकार के सहयोग से प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 26 फरवरी को दिल्ली से 89 रेलवे उपरिगामी पुल समेत दो हजार रेलवे उपरिगामी पुलों की आनलाइन आधार शिला रखेंगे। शामली के मेरठ-करनाल हाईवे के 89 रेलवे फाटक पर उपरिगामी पुल की सर्विस लेन की भूमि मौके पर उपलब्ध नहीं है। 89 रेलवे फाटक पर उपरिगामी पुल निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश सेतु निगम ने उपरिगामी पुल की सर्विस लेन की भूमि खरीदने के लिए शामली चीनी मिल को पत्र लिखा था। शामली चीनी मिल के यूनिट हैड प्रदीप सल्लार ने बताया कि उत्तर प्रदेश सेतु निगम को 89 रेलवे पुल की सर्विस लेन की भूमि खरीदने के मामले में उत्तर प्रदेश सेतु निगम को अपना प्रपोजल बनाकर भेज दिया है। उपरिगामी पुल की सर्विस लेन की जद में चीनी मिल के प्रोजेक्ट की जानकारी दी है। उत्तर प्रदेश सेतु निगम के सहायक अभियंता तेजप्रताप सिंह ने बताया कि शामली चीनी मिल के यूनिट हैड की ओर से लीगल उपमहाप्रबंधक बिशंबर दाऊजा मिले थे। 89 रेलवे फाटक की सर्विस लेन की भूमि खरीदने की बाबत शामली मिल में आगामी 23 फरवरी की बैठक आयोजित की गई है। मिल और सेतु निगम के अफसराें के बीच वार्ता में समस्या समाधान होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed