{"_id":"657609b040a3b4e1a2096a34","slug":"shamli-sugar-mill-closed-due-to-technical-fault-shamli-news-c-26-1-sal1002-13189-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: तकनीकी खराबी के कारण शामली चीनी मिल हुई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: तकनीकी खराबी के कारण शामली चीनी मिल हुई बंद
Mon, 11 Dec 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
शामली। शामली चीनी मिल में तकनीकी खराबी आने से बंद हो गई। मिल प्रबंधन ने मिल चालू होने तक किसानों से गन्ना न लाने की अनुरोध किया है। ताकि शहर में गन्ना वाहनों का जाम न लग सके। अधिकारियों ने देर रात में मिल चालू होने की उम्मीद जताई है।
शामली चीनी मिल में आए दिन तकनीकी खराबी के कारण बार-बार बंद हो रही है। जिससे शहर में गन्ना वाहनों के सड़क पर खड़े होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। रविवार को दोपहर करीब ढ़ाई बजे मिल में तकनीकी खराबी आने के कारण फिर बंद हो गई। मिल बंद होने से मिल प्रबंधन ने गांवों में सूचना भिजवाई कि मिल ठीक होने तक कोई भी किसान मिल में गन्ना लेकर न आए। ताकि शहर में गन्ना वाहनों के जाम की समस्या न बन सके। मिल रात दस बजे तक भी चालू नहीं हो सकी। मिल के देर रात तक चालू होने की उम्मीद जताई गई है। मिल के अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि रविवार दोपहर करीब ढ़ाई बजे तकनीकी खराबी की वजह से मिल बंद हो गई थी। किसानों को गांवों में सूचना भिजवा दी गई थी कि मिल ठीक होने तक किसान गन्ना लेकर मिल में न आए ताकि शहर में जाम की समस्या न बन सके और साथ ही किसानों को भी परेशानी न हो सके।