फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Students protest at Collectorate in Anmol murder case, demand for hanging of minor accused

Shamli: अनमोल हत्याकांड में छात्रों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, नाबालिग आरोपियों को फांसी देने की मांग

Tue, 01 Nov 2022 01:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 01 Nov 2022 01:55 PM IST
सार

शामली में हुए अनमोल हत्याकांड के मामले में मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मामले के जल्द से जल्द खुलासे और नाबालिग आरोपियों को फांसी देने की मांग की गई।

विज्ञापन
Shamli: Students protest at Collectorate in Anmol murder case, demand for hanging of minor accused
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव जलालपुर में शुक्रवार रात हुई बीसीए के छात्र की हत्या के मामले में छात्रों और परिजनों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने इस मामले में पुलिस के खुलासे के बाद नाबालिग आरोपियों को फांसी देने की मांग उठाई।

विज्ञापन


विज्ञापन


जलालपुर निवासी अनमोल (21) पुत्र प्रवीण शर्मा दिल्ली में बीसीए की पढ़ाई कर रहा था। दीपावली की छुट्टी पर वह घर आया हुआ था। अनमोल के पिता बीएसएफ में तैनात हैं और फिलहाल दिल्ली में उनकी तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: दो हजार रुपये के लिए मर्डर, सऊदी जाने के लिए पढ़ाई के साथ रुपये जोड़ रहा था आदिल, हत्या से बिखरे सपने

शुक्रवार रात वह गांव में मां भगवती के जागरण में गया था। वहां गांव के ही पिता-पुत्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें दो नाबालिग हैं।

मंगलवार को छात्रों ने और परिजनों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर आरोपियों को फांसी देने की मांग की। छात्रों ने कहा कि नाबालिग आरोपी अपराधी प्रवृत्ति के हैं। जल्दी रिहा होने के बाद वह फिर से अपराधिक घटना को अंजाम देंगे। बाद में उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed