Shamli: दूसरे दिन हुआ छात्र के शव का अंतिम संस्कार, पुलिस के खिलाफ गुस्सा, परिजनों ने दी आंदोलन की चेतावनी
शामली जनपद के कांधला में मोहल्ला शेखजादगान के रहने वाले छात्र विजय कश्यप(22) के शव का दूसरे दिन अंतिम संस्कार किया गया।
विस्तार
शामली जनपद के कांधला में मोहल्ला शेखजादगान के रहने वाले छात्र विजय कश्यप(22) के शव का दूसरे दिन अंतिम संस्कार किया गया। हरियाणा के पानीपत के सनौली पुलिस चौकी के पास उसका शव मिला था। परिजनों ने कहा कि सनौली पुलिस की पिटाई के कारण ही उसकी मौत हुई। हत्या करने के बाद शव को पुल के नीचे फेंका गया। मामले को लेकर पानीपत एसपी से भी परिजनों ने मिलने की बात कहीं है।
दरअसल, हरियाणा के पानीपत से घर लौट रहे कस्बा कांधला के छात्र विजय कश्यप का शव सोमवार की सुबह पानीपत जिले की सनाैली पुलिस चौकी के निकट यमुना पुल के नीचे मिला था। वह रविवार रात को अपने छोटे भाई भाई अजय के साथ टेंपो से लौट रहा था।
यह भी पढ़ें: Meerut: हाजी याकूब कुरैशी की पत्नी जमानत पर जेल से बाहर आईं, इस मामले में कोर्ट में किया था सरेंडर
परिजनों ने हरियाणा पुलिस पर युवती से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर पिटाई करने व हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। परिजनों ने यमुना पुल पर पानीपत-खटीमा हाईवे पर जाम लगाया था।
हरियाणा पुलिस के डीएसपी के कार्रवाई करने का आश्वासन देने पर परिजन शांत हुए थे। मृतक छात्र इंटर पास था और अब रूस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए जाने की तैयारी कर रहा था।
मृतक के भाई अजय ने बताया कि सनौली चौकी के तीनों पुलिसकर्मियों ने ही भाई की हत्या की है। मगर पानीपत पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। यदि रिपोर्ट दर्ज नहीं होती तो आंदोलान किया जाएगा। मामले को लेकर वह पानीपत के एसपी से भी मिलेंगे।