फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Haji Yakub Qureshi's wife came out of jail on bail, he had surrendered in court in this case

Meerut: हाजी याकूब कुरैशी की पत्नी जमानत पर जेल से बाहर आईं, इस मामले में कोर्ट में किया था सरेंडर

Tue, 06 May 2025 10:55 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 06 May 2025 10:55 AM IST
सार

मेरठ में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की पत्नी संजीदा बेगम जमानत पर जेल से बाहर आ गई हैं। शनिवार को संजीदा बेगम जेल गई थीं। इसके बाद उन्हें अब जमानत मिल गई है।

विज्ञापन
Meerut: Haji Yakub Qureshi's wife came out of jail on bail, he had surrendered in court in this case
हाजी याकूब कुरैशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मंत्री हाजी याकूब की पत्नी संजीदा बेगम को गैंगस्टर मामले में कोर्ट से जमानत मिलने पर वो जेल से बाहर आ गईं। शनिवार को कोर्ट में सरेंडर करने पर न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया था।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार अवैध तरीके से मीट फैक्टरी संचालन से जुड़े मुकदमे के बाद पूर्व मंत्री हाजी याकूब की पत्नी संजीदा बेगम को गैंगस्टर एक्ट में आरोपी बनाया गया था। संजीदा बेगम सहित 17 लोग आरोपी बनाए गए थे। किठौर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले की जांच की और आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किए। अब यह मामला कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढें: नहीं मिली मंजूरी: सना को बॉर्डर से लौटाया, पाकिस्तान में पिता के पास रहेंगे दो बच्चे, पीएम मोदी से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

हाजी याकूब की पत्नी संजीदा बेगम को कोर्ट ने तलब किया गया, मगर वह कोर्ट में नहीं पहुंची। इसके बाद कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिए। शनिवार को संजीदा बेगम ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया था। अब सोमवार को न्यायालय अपर जिला जज कोर्ट संख्या-5 रवि यादव ने संजीदा बेगम की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली।

कोर्ट में आरोपी के अधिवक्ता ने बताया कि वह घरेलू महिला है। उसका मुकदमे में कोई लेना-देना नहीं है। सियासी कारणों से झूठा केस पंजीकृत किया गया है। जमानत मिलने के बाद सोमवार देर शाम संजीदा बेगम जेल से बाहर आ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed