फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Straw businessman beaten to death, dead body found on the side of the highway

Shamli: पुराल कारोबारी की पीटकर हत्या, हाईवे किनारे मिला शव, पिता बोले- तीन लोगों ने मार डाला

Sat, 30 Aug 2025 06:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 30 Aug 2025 06:05 PM IST
सार

मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित गांव के निकट अंकुश का शव पड़ा मिला। पिता ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Shamli: Straw businessman beaten to death, dead body found on the side of the highway
अंकुश की फाइल फोटो और थाने पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झिंझाना थाना क्षेत्र में गांव केरटू के निकट मेरठ-करनाल हाईवे पर पुराल का कारोबार करने वाले अंकुश (27) का शव पड़ा मिला। परिजनों ने गांव के तीन लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

 

मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव केरटू गांव के निकट शुक्रवार देर शाम एक युवक का शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने शव की पहचान अंकुश पुत्र सत्तो निवासी गांव रियावली नंगला जिला मुजफ्फरनगर के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे। मृतक के पिता सत्तो ने बताया कि अंकुश पुराल की खरीद कर फैक्टरियों में सप्लाई करने का काम करता था। शुक्रवार सुबह वह बाइक से पुराल खरीदने के लिए केरटू गांव में आया था। शाम को उसने ढाबे पर खाना खाया। 
 
विज्ञापन

आरोप है कि उसी समय उसके गांव के तीन लोग अंकुश को ढाबे से उठाकर सड़क किनारे ले गए और बेरहमी से मारपीट की। जान बचाने के लिए अंकुश वहां से गुजर रही पिकअप गाड़ी से लटक गया, लेकिन आरोपियों ने उसे खींचकर दोबारा मारपीट कर हत्या कर दी। 
 

पिता ने थाने पर आरोपियों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने परिजनों को मामले की जांच करने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। मृतक के पत्नी और तीन पुत्री हैं। मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed