फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli STF Encounter: STF Inspector Sunil Kumar admitted to hospital dies during treatment

Shamli Encounter: एक लाख के इनामी समेत चार बदमाशों को ढेर करने वाले STF इंस्पेक्टर का बलिदान, छलनी हुआ था लीवर

Wed, 22 Jan 2025 02:55 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 22 Jan 2025 02:55 PM IST
सार

शामली में सोमवार रात मुठभेड़ के दाैरान घायल हुए इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शामली में हुई मुठभेड़ में चार बदमाश ढेर हुए थे। इसी दाैरान STF इंस्पेक्टर सुनील घायल हो गए थे।

विज्ञापन
Shamli STF Encounter: STF Inspector Sunil Kumar admitted to hospital dies during treatment
इंस्पेक्टर सुनील कुमार, जिन्हें गोली लगी थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती मुठभेड़ में घायल हुए एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह शामली में बदमाशों से हुई मुठभेड़ में सोमवार रात घायल हुए थे। डाक्टरों की टीम ने मंगलवार को सुनील के पेट से एक गोली निकाल ली थी लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

विज्ञापन


एनकाउंटर के दाैरान पेट में लगी थीं चार गोलियां
एसपी शामली रामसेवक गौतम ने कहा कि इंस्पेक्टर की मौत की सूचना के बाद एक टीम को गुरुग्राम भेजा गया है। बताया गया कि इंस्पेक्टर सुनील को एनकाउंटर के दाैरान चार गोलियां लगी थीं। मेदांता में पांच घंटे चले ऑपरेशन के बाद वे चिकित्सकों की निगरानी में थे। 
विज्ञापन


शामली में सोमवार रात हुई थी मुठभेड़, चार बदमाश हुए थे ढेर
यूपी के शामली जिले में सोमवार की रात एसटीएफ मेरठ की मुकीम काला और कग्गा गैंग के सदस्यों से मुठभेड़ हुई। उदपुर गांव के पास 30 मिनट तक जमकर गोलीबारी हुई। दोनों ओर से 40 राउंड से अधिक गोलियां चली। चार बदमाशों को मार गिराने के बाद घटनास्थल को सील कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shamli STF Encounter: STF Inspector Sunil Kumar admitted to hospital dies during treatment
घायल इंस्पेक्टर को लेकर जाते अस्पतालकर्मी - फोटो : अमर उजाला

STF ने दिन में ही डाल लिया था डेरा
एसटीएफ मेरठ यूनिट के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार, सोमवार सुबह 11 बजे ही उन्हें मुखबिर से एक लाख के इनामी अरशद और उसके साथी के आने और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की सूचना थी, जिस पर पुलिस ने दिन में ही उदपुर ईंट भट्ठे के पास अपनी फील्डिंग जमा ली थी। 

पुलिस को सफलता रात तक मिली। दोनों ओर से 30 मिनट तक जमकर फायरिंग हुई जिसमें पूरा क्षेत्र दहल उठा। बदमाशों के पास से तमंचे, कारबाइन, कारतूस और कार को पुलिस ने जब्त कर लिया। मौके पर पहुंचे डीआईजी अजय साहनी ने टीम का हौंसला बढ़ाया।

यह भी पढ़ें: Death In Encounter: आखिर काैन हैं कग्गा गैंग और मुस्तफा? जिनकी राह पर था एक लाख का इनामी अरशद, मुठभेड़ में ढेर

Shamli STF Encounter: STF Inspector Sunil Kumar admitted to hospital dies during treatment
बदमाशों की कार में से शव निकलवाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर सुनील ने एके 47 से किया फायर

एसपी ने बताया कि इंस्पेक्टर सुनील ने अपनी एके 47 से भी फायर किया, जबकि टीम के अन्य साथी प्रमोद कुमार ने पिस्टल से तीन, जयवीर सिंह ने एक, हेड कांस्टेबल प्रीतम सिंह ने दो, विवेक ने एक, हेड कांस्टेबल जोशी राणा ने एक, विकास धामा ने एक, रोमिश तोमर ने एक, आकाशदीप ने एक, अंकित कुमार आदि ने एक फायर कर बदमाशों को मार गिराया। 

यह भी पढ़ें: Shamli Encounter: यूपी में साल का पहला बड़ा एनकाउंटर, STF ने दिन में ही डाल दिया था झिंझाना में डेरा; तस्वीरें

Shamli STF Encounter: STF Inspector Sunil Kumar admitted to hospital dies during treatment
बदमाशों से बरामद हुए हथियार। - फोटो : अमर उजाला

ददुआ, ठोकिया एनकाउंटर में शामिल रहे इंस्पेक्टर सुनील
एसटीएफ एसपी बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मुठभेड़ में घायल इंस्पेक्टर सुनील मेरठ के मसूरी गांव के रहने वाले हैं। सुनील पूर्व में आर्म्स फोर्स में तैनात थे। पूर्व में पीएसी में कंपनी कमांडर थे। 25 साल पहले ही एसटीएफ में आए थे। वह ददुआ समेत ठोकिया समेत कई एनकाउंटर में शामिल रहे। कई बदमाशों को उन्होंने मार गिराने में अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा अनिल दुजाना, आदेश, धीरज को मार गिराने में भी सुनील ने अहम योगदान दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed