फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Six youths assaulted a girl at gunpoint, invited her to Meerut after friendship on Facebook

Shamli: छह युवकों ने पिस्टल के दम पर युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, फेसबुक पर दोस्ती के बाद मेरठ से बुलाया था

Wed, 24 Jan 2024 07:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 24 Jan 2024 07:43 PM IST
सार

Shamli Crime News: उत्तर प्रदेश के शामली में युवती से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। आरोप है कि फेसबुक पर दोस्ती के बाद कैराना निवासी युवक ने युवती को मेरठ से शामली बुलाया था। इसके बाद दोस्तों संग मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Shamli: Six youths assaulted a girl at gunpoint, invited her to Meerut after friendship on Facebook
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली मेरठ की एक महिला ने फेसबुक के माध्यम से दोस्ती के बाद शामली बुलाकर छह युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एक नामजद व अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मेरठ निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि फेसबुक के माध्यम से एक युवक से उसकी दोस्ती हुई थी, जिसने खुद को कैराना का निवासी बताया था।

इसके बाद उनकी फोन पर बातचीत हुई। इसी बीच 20 जनवरी को युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया। वह शामली तक पहुंची। जहां रेलवे फाटक के निकट से उक्त युवक ने उसे अपनी बुलेट पर बैठाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: सपा विधायक की आईडी से दरोगा की मौत की पोस्ट डालने पर बैठी जांच, लखनऊ तक मचा हड़कंप, SSP ने मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शामली रोड पर खेत में बने कमरे पर ले जाकर युवक ने अपने पांच-छह अज्ञात साथियों के साथ मिलकर पिस्टल के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ हाथापाई भी हुई।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने वापस जाने की धमकी दी। वापस नहीं जाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने बताया कि उसकी शिकायत के बाद पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एएसपी संतोष कुमार का कहना है कि महिला ने एक युवक पर आरोप लगाए हैं। प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed