फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Shahzad threw a bomb at BJP leader shop, youth was also among eight suspected

UP: शहजाद ने किया था भाजपा नेता की दुकान में ब्लास्ट, दबोचे गए आठ संदिग्ध आतंकियों में मिला शामिल, खुले ये राज

Tue, 11 Oct 2022 12:06 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 11 Oct 2022 12:06 AM IST
सार

ATS द्वारा दबोचे गए आठ संदिग्ध आतंकियों में शामाली का शहजाद भी शामिल है। शहजाद ने ही भाजपा नेता की दुकान में बम फेंका था।

विज्ञापन
Shamli: Shahzad threw a bomb at BJP leader shop, youth was also among eight suspected
शहजाद - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली जिले के चौसाना में एटीएस ने अल कायदा इंडियन सब कॉन्टिेंनेंट और जमात उल मुजाहिद्दीन के जिन आठ संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है, उसमें शामली का शहजाद भी शामिल हैं। शहजाद ने पिछले साल चौसाना में ब्लास्ट कर भाजपा नेता की दुकान को उड़ाने की कोशिश की थी और इसमें वह गिरफ्तार भी हुआ था। जमानत पर छुटकर आने के बाद वह भोपाल में छिपकर रह रहा था। 

विज्ञापन


14 सितंबर 2021 को चौसाना पुलिस चौकी के सामने स्थित भाजपा नेता कंवरपाल उर्फ घूसू की इलेक्ट्रानिक्स की दुकान पर को बम से उड़ाने का प्रयास किया था। इस मामले में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस की दबिश के दौरान शहजाद आरोपी सहारनपुर के मदरसे से फरार हो गया था, बाद में शहजाद ने 27 अक्तबूर 2021 को कोर्ट में सरेंडर किया था। पुलिस पूछताछ में शहजाद ने बताया था कि शहजाद, दाउद निवासी नाईनंगला नवीन व हैदर और तैमूर निवासी ग्राम बल्लामाजरा के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। अप्रैल 2022 से शहजाद जमानत पर जेल से बाहर चल रहा था। 
विज्ञापन


उस समय ब्लास्ट का मकसद स्पष्ट नहीं कर सकी थी पुलिस
पुलिस चौकी के सामने स्थित भाजपा नेता की दुकान में बम ब्लास्ट सुनियोजित तरीके से किया गया था। पुलिस ने घटना मे शामिल सभी आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया था, लेकिन आखिर भाजपा नेता को ही क्यों निशाना बनाया गया था। इसका कारण पुलिस स्पष्ट नहीं कर सकी थी। एटीएस द्वारा गिरफ्तार करने और बांग्लादेशी कनेक्शन सामने आने पर पूर्व में पुलिस की जांच पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें: यादें ...जब मुलायम सिंह के सवाल पर सफाईकर्मी ने दिया था ऐसा जवाब, नेताजी ने कर थी बड़ी घोषणा

पीड़ित ने की थी एनआईए से जांच की मांग
भाजपा नेता पीड़ित कंवरपाल ने चौसाना पुलिस की जांच पर सवाल उठाए थे। उन्होंने एनआईए जांच कराने की मांग की थी। लेकिन तत्कालीन एसएसपी सुकीर्ति माधव ने कवंरपाल के आरोपों को खारिज करते हुए पुलिस द्वारा की गई जांच को सही बताया था।

यह भी पढ़ें: Mulayam Singh Death: मुलायम सिंह यादव ने महिलाओं को दी थी बेलन उठाने की सलाह, पढ़ें- क्या थी वजह

शहजाद ने बल्लामाजरा में किया था विस्फोट का ट्रायल
बीजेपी नेता की दुकान में बम विस्फोटक पूर्व से प्रायोजित था। पुलिस सूत्र बताते है कि घटना से एक महीने पूर्व बल्लामाजरा गांव के जंगल में खाली पड़े मुगी फार्म के पास बीजेपी नेता की दुकान पर बम विस्फोटक का ट्रायल कर लिया गया था। जिससे बम की क्षमता का अंदाजा लगाया जा सके। बम का ट्रायल तैमूर, शहजाद व दाउद ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed